{"_id":"60c88bee8ebc3e34227a76b1","slug":"kullu-mata-hidimba-and-mrikula-temples-will-open-from-16-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के चार संग्रहालय खुले, हिडिंबा समेत 10 मंदिर 16 जून से खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के चार संग्रहालय खुले, हिडिंबा समेत 10 मंदिर 16 जून से खुलेंगे
Tue, 15 Jun 2021 07:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Jun 2021 07:07 PM IST
सार
संग्रहालयों और मंदिरों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पर्यटक और श्रद्धालु आ सकेंगे। गौर हो कि सोमवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने दशे भर के स्मारकों, प्राचीन मंदिरों और संग्रहालयों को खोलने की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
मृकुला देवी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना कर्फ्यू के दौरान बंद किए गए हिमाचल प्रदेश के चार संग्रहालय मंगलवार को आम लोगों और पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। वहीं, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और मंडी के कुछ प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर बुधवार से खोल दिए जाएंगे। संग्रहालयों और मंदिरों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पर्यटक और श्रद्धालु आ सकेंगे। गौर हो कि सोमवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने दशे भर के स्मारकों, प्राचीन मंदिरों और संग्रहालयों को खोलने की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
मंगलवार को चंबा के भूरि सिंह संग्रहालय में 8 लोग, धर्मशाला स्थित कांगड़ा आर्ट म्यूजियम में 10 लोग, शिमला के चौड़ा मैदान स्थित म्यूजियम में 2 लोग मंगलवार को पहुंचे, जबकि जनजातीय संग्रहालय केलांग में कोई नहीं आया।
विज्ञापन
बुधवार को लाहौल-स्पीति जिले में स्थित माता मृकुला देवी, कुल्लू जिले के मनाली में स्थित प्राचीन माता हिडिंबा के मंदिर को खोलने के पुरातत्व विभाग ने निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन
कुल्लू जिले के दशाल, जगतसुख और नग्गर स्थित तीनों गौरीशंकर मंदिर, बजौरा का विश्वेश्वर महादेव मंदिर बुधवार को खुल जाएगा। पुरातत्व विभाग के अधिकारी लक्ष्मेंद्र ने कहा कि बुधवार से जिला कुल्लू के पांच और लाहौल-स्पीति जिले के मृकुला माता मंदिर को फिर से खोला जाएगा। श्रद्धालुओं को कोरोना प्रोटोकाल के तहत ही मंदिरों में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
उधर, मंडी जिले के चार प्राचीन मंदिरों त्रिलोकीनाथ, पंचवक्त्र, बरसेला और अर्द्धनारीश्वर मंदिर भी बुधवार से कोरोना की रोकथाम के लिए बनी एसओपी का पालन करते हुए खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालु मंदिरों में प्रसाद नहीं ला सकेंगे। लोगों की सुविधा के लिए सभी मंदिरों में सैनिटाइजर सुविधा सुनिश्चित करवानी अनिवार्य रहेगी।