फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu kaza hrtc bus service started from today

HRTC: कुल्लू-ग्रांफू-काजा बस सेवा शुरू, 15 अक्तूबर 2021 से बंद था मार्ग

Sun, 22 May 2022 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर/रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 May 2022 06:35 PM IST
सार

कुल्लू-ग्रांफू-काजा बस सेवा रविवार से शुरू हो गई है।  यह मार्ग 15 अक्तूबर, 2021 को बंद हुआ था, जो अब 217 दिन बाद बहाल हुआ है।

विज्ञापन
Kullu kaza hrtc bus service started from today
कुल्लू-ग्रांफू-काजा बस सेवा - फोटो : संवाद

विस्तार

अटल टनल रोहतांग से होकर समुद्रतल से 15,059 ऊंचे कुंजम दर्रा होकर परिवहन निगम की कुल्लू-ग्रांफू-काजा बस सेवा रविवार से शुरू हो गई है। पहले दिन 13 सवारियों को लेकर बस कुल्लू से काजा के लिए रवाना हुई। इससे स्पीति के लोगों को जिला मुख्यालय केलांग के साथ कुल्लू-मनाली आवाजाही की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन


सड़क बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए खुलने से परिवहन निगम के केलांग डिपो ने रविवार से बस का संचालन शुरू किया है। यह मार्ग 15 अक्तूबर, 2021 को बंद हुआ था, जो अब 217 दिन बाद बहाल हुआ है। अटल टनल होकर कुंजम दर्रा के रास्ते 224 किमी के सफर में प्रति यात्री को 498 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन


काजा-कुल्लू के लिए टैक्सी में 1500 से लेकर 1800 रुपये प्रति सीट है। पर्यटकों को भी मनाली से काजा तक टैक्सी से महंगा सफर नहीं करना पड़ेगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने बताया कि शनिवार को काजा-कुल्लू के बीच बस सेवा का ट्रायल किया गया था। अब मार्ग ठीक होते ही रविवार से बस सेवा को नियमित शुरू कर दिया है। कुल्लू और काजा दोनों छोर से बस प्रस्थान का समय सुबह 5:00 बजे रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed