{"_id":"6086bd288ebc3ecffe4fba5e","slug":"kullu-it-will-take-four-days-to-evacuate-trucks-stuck-in-baralacha","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: बारालाचा में फंसे ट्रकों को निकालने में लगेंगे चार दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: बारालाचा में फंसे ट्रकों को निकालने में लगेंगे चार दिन
Mon, 26 Apr 2021 07:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 26 Apr 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
बारालाचा में फंसे ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
भारी बर्फबारी के कारण मनाली-लेह सड़क पांच दिन से बंद है और बारालाचा में अभी तीन दर्जन ट्रकों के साथ 40 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। बीआरओ मनाली-लेह हाईवे-तीन को बहाल करने में दोनों तरफ से बर्फ हटाने में जुटा है। अभी बारालाचा को खोलने के लिए 30 किलोमीटर दायरे से बर्फ हटाना बाकी है। ऐसे में बारालाचा में फंसे ट्रकों को निकालने में अभी तीन से चार दिन का समय लगा सकता है।
विज्ञापन
हालांकि, लाहौल प्रशासन ने मनाली से लेह जाने वाले करीब 20 से अधिक ट्रक चालकों व अन्य कामगारों को सुरक्षा की दृष्टि से केलांग व जिस्पा में ठहराया है। कुछ मजदूरों को मनाली भी लाया गया है। 10 से 12 ट्रक चालक अभी बारालाचा में ट्रकों में ही रह रहे हैं। उनके पास पर्याप्त राशन व अन्य सामान की उचित व्यवस्था है। मनाली-लेह मार्ग को पहली बार सीमा सड़क संगठन ने रिकॉर्ड समय पर बहाल किया। मगर अप्रैल माह में बर्फबारी होने से मनाली-लेह मार्ग पर नियमित आवाजाही नहीं हो सकी।
विज्ञापन
वहीं एचआरटीसी केलांग डिपो को लेह-दिल्ली बस सेवा को भी स्थगित करना पड़ा है। उधर, बीआरओ तीन दिनों से मनाली-लेह मार्ग को बहाल करने में जुट गया है। सरचू तथा दारचा की ओर से बीआरओ की अलग-अलग मशीनरी बर्फ हटाने में लगी है। बीआरओ के कमांडर कर्नल उमा शंकर ने कहा कि मनाली-लेह मार्ग को बहाल करने का काम चल रहा है। 30 किलोमीटर से बर्फ हटाने का काम अभी बाकी है। मौसम ने साथ दिया तो तीन से चार दिन में बारालाचा दर्रा यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन