फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kullu Hospital best in the National Health Mission

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कुल्लू अस्पताल प्रदेश में सबसे बेहतर

Sun, 28 Jul 2019 02:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 28 Jul 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
Kullu Hospital best in the National Health Mission
सांकेतिक तस्वीर

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को प्रतिष्ठित नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स सर्टिफिकेट के लिए चुना गया है। उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाओं, बेहतरीन प्रबंधन और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अन्य मानकों में श्रेष्ठ पाए जाने पर अस्पताल का चयन किया गया है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू एनक्यूएएस सर्टिफिकेट पाने वाला प्रदेश का पहला चिकित्सा संस्थान होगा। क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन को दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर के समारोह में प्रमाण पत्र दिया जाएगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत करवाए गए व्यापक निरीक्षण और आकलन के बाद ही कुल्लू अस्पताल को एनक्यूएएस सर्टिफिकेट के लिए चुना गया है। निरीक्षण और आकलन के दौरान अस्पताल के 16 विभागों को विभिन्न मानकों के अंतर्गत 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं।
विज्ञापन


सर्टिफिकेशन के संबंध में अस्पताल प्रबंधन को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक की ओर से पत्र प्राप्त हो चुका है। क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम के तहत एक उच्च स्तरीय टीम ने 10 से 12 जून तक क्षेत्रीय अस्पताल का व्यापक निरीक्षण किया था। इस टीम में शामिल केरल, हैदराबाद और गाजियाबाद के विशेषज्ञों ने अस्पताल के 16 विभिन्न विभागों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था को सर्वाधिक 98 प्रतिशत और ट्रॉमा सेंटर को 96 प्रतिशत अंक मिले हैं। सीएमओ डॉ. सुशील चंद्र ने कहा कि अस्पताल ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र हैं। इस दौरान डॉ. अलिशा, डॉ. बंधू, डॉ. सत्यव्रत वैद्य, डॉ. आशीष, चीफ फार्मासिस्ट सूर्यकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed