{"_id":"610179318ebc3e585d6dd85d","slug":"kullu-himachal-news-risk-of-landslide-people-evacuated-to-nearby-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन की जद में आनी का ऊपरी तराला गांव, 13 मकान खाली करवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन की जद में आनी का ऊपरी तराला गांव, 13 मकान खाली करवाए
Wed, 28 Jul 2021 09:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 28 Jul 2021 09:06 PM IST
सार
खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने पटवारी को मौके पर भेजा। प्रशासन के निर्देश के बाद 13 परिवार घरों को खाली करने में जुट गए हैं। सारा सामान और पालतू पशुओं को निकाल दिया गया है। प्रभावित लोग तराला गांव में शरण लेने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
रामपुर उपमंडल की आधा दर्जन पंचायतों को जोड़ने वाला गौरा मार्ग हुआ ध्वस्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमंडल आनी में भारी बारिश से ऊपरी तराला गांव भूस्खलन की जद में आ गया है। पहाड़ी पर दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं। जमीन दलदल बनती जा रही है और यह धीरे-धीरे खिसकना शुरू हो गई है। उधर, प्रशासन ने खतरे को भांपते हुए 13 मकान खाली करवा दिए हैं। बताया जा रहा है कि ऊपरी तराला गांव के ऊपर जिमे राम के बगीचे के नीचे पहाड़ी पर दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं। यह सेब बगीचे में भी साफ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने पटवारी को मौके पर भेजा। प्रशासन के निर्देश के बाद 13 परिवार घरों को खाली करने में जुट गए हैं। सारा सामान और पालतू पशुओं को निकाल दिया गया है। प्रभावित लोग तराला गांव में शरण लेने के लिए मजबूर हैं। हालांकि, प्रशासन प्रभावितों के ठहरने के लिए स्कूल भवन और रेस्ट हाउस में इंतजाम करना चाह रहा था, लेकिन प्रभावित परिजनों के घरों में ठहरना चाहते हैं। एसडीएम आनी कुलदीप पटियाल ने बताया कि पटवारी और कानूनगो ने मौके का जायजा लेकर जो रिपोर्ट तैयार की है, उसे उपायुक्त कुल्लू के पास भेज दिया है।
विज्ञापन
ये परिवार प्रभावित
जमीन खिसकने से ऊपरी तराला गांव के जिमे राम पुत्र अनंत राम, शेर सिंह पुत्र झुड़ू राम, पीणु देवी पत्नी गोविंद सिंह, प्रवीण सिंह पुत्र ज्वाला दास, श्याम लाल पुत्र ज्वाला दास, दसमी राम पुत्र लजे राम, महेंद्र सिंह पुत्र सितम राम, अंजना देवी पत्नी केहर सिंह, इंद्र सेन पुत्र झुडा राम, श्रवण कुमार पुत्र हंसराज, मनोहर लाल पुत्र भीमा राम, सुनग राम पुत्र लौंगू राम और धर्म चंद पुत्र जीत राम प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन