फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu Floods: It is difficult to remove the bus in Beas, 11 passengers missing since 20 days

Kullu Floods: ब्यास में बही बस को निकालना हुआ मुश्किल, 20 दिन से लापता हैं 11 यात्री

Thu, 27 Jul 2023 10:34 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jul 2023 10:34 AM IST
सार

ब्यास नदी का जल स्तर अधिक होने के साथ प्रवाह भी तेज है। क्रेन और जेसीबी की मदद ली गई लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। पानी के तेज प्रवाह के कारण हाइड्रा को भी नदी में नहीं उतारा जा सका।

विज्ञापन
Kullu Floods: It is difficult to remove the bus in Beas, 11 passengers missing since 20 days
बस निकालने में नहीं मिली सफलता। - फोटो : संवाद

विस्तार

 ब्यास में आई प्रलयकारी बाढ़ में बही पंजाब रोडवेज की बस को निकालना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। करीब 20 दिन से एक ही परिवार के 11 लोग लापता हैं। ब्यास नदी का जल स्तर अधिक होने के साथ प्रवाह भी तेज है। क्रेन और जेसीबी की मदद ली गई लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। पानी के तेज प्रवाह के कारण हाइड्रा को भी नदी में नहीं उतारा जा सका। 9 और 10 जुलाई को आई प्रलयकारी बाढ़ में कई वाहन बह गए हैं। कई वाहनों का अभी तक सुराग भी नही मिल पाया है। इस बाढ़ में पंजाब रोडवेज की बस भी बह गई थी। क्लाथ के समीप यह बस एक बड़े पत्थर में फंसी हुई है। इस बस में अयोध्या के एक ही परिवार के 11 लोग यात्रा कर रहे थे।

विज्ञापन


बस निकलने के बाद लापता यात्रियों का भी पता लगने की संभावना है। बस को नदी से बाहर निकलने में भारी दिक्कतें हो रही है। प्रशासन की मानें तो पानी का प्रवाह बेहद तेज है। उस पर जलस्तर भी रोज बारिश होने के कारण कम नही हो रहा। प्रशासन के मुताबिक जेसीबी और क्रेन से बस निकालने की कोशिश की गई। लेकिन, सफलता नही मिल सकी। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि बस निकालने के लिए जेसीबी और क्रेन को लाया गया था। पानी बहुत ज्यादा होने के कारण दिक्कतें हो रही है। हाइड्रा भी मंगवाई जा रही थी। उन्होंने भी पानी ज्यादा ओर प्रवाह तेज होने की बात कही। पानी का स्तर कम हुआ तो बस निकलने के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed