फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kullu Dussehra: Nati not included in world record this time due to coronavirus

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव: इस बार विश्व रिकॉर्ड में शामिल नहीं होगी कुल्लवी नाटी

Fri, 09 Oct 2020 05:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Oct 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
kullu Dussehra: Nati not included in world record this time due to coronavirus
दशहरा उत्सव में कुल्लवी नाटी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में इस बार न तो विश्व रिकॉर्ड में शामिल हजारों महिलाओं की कुल्लवी नाटी होगी और न ही सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। कोरोना काल में देव परंपरा का ही निर्वहन किया जाएगा। कोरोना के चलते कोरोना के कारोबार वाले इस उत्सव में रौनक गायब रहेगी। हालांकि, कई लोग दशहरा को धूमधाम से मनाने की बात कह रहे हैं, लेकिन कोरोना काल में ऐसा संभव नहीं लगता। सात दिन तक चलने वाले देव महाकुंभ में देवी-देवताओं की भागीदारी महत्वपूर्ण रहती है। हजारों लोग देवताओं से आशीर्वाद लेते हैं।

विज्ञापन


हर साल दशहरा उत्सव समिति लोगों के मनोरंजन को कलाकेंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करती है। इसमें विदेशी सांस्कृतिक दल, बॉलीवुड के स्टार गायक तथा कई राज्यों के लोक कलाकार प्रस्तुति देते हैं। विश्व रिकॉर्ड में शामिल कुल्लवी नाटी भी डाली जाती है।
विज्ञापन

मान सिंह, दुनी चंद, अनिल, शेर सिंह, प्रकाश ठाकुर तथा मोहन ठाकुर ने कहा कि कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में दशहरा में अधिक भीड़ जुटना लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा हो सकता है। उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि सरकार के आदेशों के अनुसार ही दशहरा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 अक्तूबर को होगी दशहरा उत्सव की बैठक
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के आयोजन को लेकर 12 अक्तूबर को देव सदन में बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता शिक्षा मंत्री एवं अध्यक्ष दशहरा उत्सव समिति गोविंद ठाकुर करेंगे। इसमें दशहरा के आयोजन को लेकर चर्चा की जाएगी। उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने बताया कि इसी दिन दोपहर दो बजे देवसदन में जिला कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना के क्रियान्वयन को लेकर वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही से संबंधित प्रगति समीक्षा बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता भी शिक्षा मंत्री करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed