{"_id":"60b0d9028ebc3e202716ff45","slug":"kullu-district-administration-made-e-pass-of-majdoors-for-construction-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: यूपी, पंजाब से बुलाए कामगार, जिला प्रशासन बना रहा पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: यूपी, पंजाब से बुलाए कामगार, जिला प्रशासन बना रहा पास
Sat, 29 May 2021 10:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर
रोशन ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 29 May 2021 10:39 AM IST
सार
जिले में चल रहे दर्जनों सड़कों और पुलों का निर्माण धीमा पड़ता गया। अब लोनिवि बाहरी राज्यों से कामगारों को वापस बुला रहा है। इसमें सड़कों के निर्माण के लिए यूपी और पुलों के निर्माण के पंजाब के कामगारों को लाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना कर्फ्यू में कुल्लू में विकास कार्य प्रभावित न हो। इसके लिए प्र्रशासन और लोनिवि यूपी और पंजाब से कामगारों को बुला रहा है। इन लोगों को पास बनाकर जिले में बुलाया गया है। अब तक करीब 40 से 50 कामगारों को लाया गया है, और मजदूरों को लाने की प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में सात मई से कोरोना कर्फ्यू शुरू हुआ है। देश के कई राज्यों में पहले ही लॉकडाउन लगना शुरू हो गया था। कई कामगारों ने अप्रैल माह से जिले से अपने घर के लिए पलायन करना शुरू कर दिया था। प्रदेश में लगे कोरोना कर्फ्यू के बाद इसमें और तेजी आई। इससे जिले में चल रहे दर्जनों सड़कों और पुलों का निर्माण धीमा पड़ता गया। अब लोनिवि बाहरी राज्यों से कामगारों को वापस बुला रहा है।
विज्ञापन
इसमें सड़कों के निर्माण के लिए यूपी और पुलों के निर्माण के पंजाब के कामगारों को लाया जा रहा है। लोनिवि कुल्लू के अधीक्षण अभियंता केके शर्मा ने कहा कि जिले में सड़कों, पुलों और भवनों का निर्माण कार्य नियमित चल रहा है। कई जगहों पर लेबर की कमी से निर्माण कार्य गति से आगे नहीं बढ़ रहा था। ऐसे में लोनिवि ने जिला प्रशासन की मदद से बाहरी राज्यों से कामगारों को बुलाना शुरू किया है।
विज्ञापन
कुल्लू में ही चल रहे सौ करोड़ से अधिक के काम
कुल्लू में करीब सौ करोड़ से भी अधिक के निर्माण कार्य लोनिवि की ओर से करवाए जा रहे हैं। इसमें सड़क, पुलों और भवनों का काम ज्यादा है। कोरोना काल में जिले में विकास के काम न थमे, इसीलिए कामगारों को बुलाया जा रहा है।