फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kullu: Cultural parties from outside states will not participate in the carnival

कुल्लू: कार्निवाल में शामिल नहीं होंगे बाहरी राज्यों के सांस्कृतिक दल 

Sat, 01 Jan 2022 03:44 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू 
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 01 Jan 2022 03:44 PM IST
सार

देश में ओमिक्रोन के केस आने से बाहरी दल और कलाकार भाग नहीं लेंगे। कई राज्यों के पहुंचे थे आवेदन, कार्निवाल कमेटी ने नहीं दी स्वीकृति।

विज्ञापन
Kullu: Cultural parties from outside states will not participate in the carnival
कवि सम्मेलन

विस्तार

दो से छह जनवरी तक मनाए जाने मनाली के राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल में इस बार बाहरी राज्यों के सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति नहीं दे सकेंगे। हालांकि विंटर कार्निवाल में अपने राज्य की संस्कृति को पेश करने के लिए करीब 25 से अधिक राज्यों के सांस्कृतिक दलों ने आवेदन किया था। 

विज्ञापन


देश में ओमिक्रोन के केस आने से विंटर कार्निवाल कमेटी मनाली में एहतियातन के तौर पर सभी दलों को बुलावा पत्र नहीं दिया है। ऐसे में कार्निवाल में मात्र हिमाचल के गायक व अन्य प्रतिभागी ही नजर आएंगे। कार्निवाल में इस बार सैलानी कुल्लू के साथ हिमाचल की समृद्ध संस्कृति से रूबरू होंगे। एसडीएम मनाली सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि कोरोना के कारण विंटर कार्निवाल का स्तर कुछ छोटा कर दिया है। 
विज्ञापन


इसके बावजूद कार्निवाल में कार्निवाल क्वीन, वॉयस ऑफ कार्निवाल, मालरोड में महिला मंडलों की नाटी सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। लेकिन कोरोना के चलते बाहरी राज्यों के सांस्कृतिक दलों व अन्य कलाकारों को नहीं बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि कार्निवाल को लेकर सभी तरह की तैयारियों को पूरा कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed