फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kullu Banjar Bus Accident: 58 page investigation report submitted to DC

बंजार बस हादसा: डीसी को सौंपी 58 पन्नों की जांच रिपोर्ट

Thu, 27 Jun 2019 08:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jun 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
kullu Banjar Bus Accident: 58 page investigation report submitted to DC
- फोटो : अमर उजाला

बंजार बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच पूरी हो गई है। गुरुवार को जांच टीम के मुखिया एडीएम कुल्लू ने रिपोर्ट उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा को सौंप दी है। शाम साढ़े चार बजे एडीएम ने 58 पेजों की रिपोर्ट उपायुक्त के सुपुर्द की। हालांकि, रिपोर्ट में क्या है इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार ने 20 जून को बंजार बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए थे।

विज्ञापन


इसके दूसरे दिन 21 जून को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू पहुंचकर घायलों का हाल जाना था। इसी दिन सरकार के आदेश पर उपायुक्त कुल्लू ने पांच सदस्यीय टीम का गठन कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा था। टीम की अध्यक्षता एडीएम कुल्लू अक्षय सूद को दी गई। इसके अलावा एसडीएम बंजार, आरटीओ कुल्लू, डीएसपी कुल्लू और लोनिवि के मेकेनिकल विंग के अधिशासी अभियंता भी टीम में शामिल किए गए।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में घटना स्थल के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ, बस हादसे के घायलों, एचआरटीसी के कर्मचारियों और बस को लेकर आरटीओ मंडी से तलब रिकॉर्ड के तथ्य शामिल किए गए हैं। इसके अलावा बस मालिक और बस से छलांग मारने वाले चालक के बयान भी कलमबद्ध किए गए हैं। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि उन्होंने जांच रिपोर्ट उपायुक्त कुल्लू को सौंप दी है। उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि उन्होंने अभी जांच रिपोर्ट नहीं पढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंजार हादसे में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए पाठ

kullu Banjar Bus Accident: 58 page investigation report submitted to DC

बंजार के बयोठ मोड़ पर बस हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए वीरवार को घटनास्थल पर शांति यज्ञ करवाया गया। इस दौरान पाठ किया गया।

ज्ञानदीप संस्था की ओर से करवाए गए यज्ञ में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी उपस्थित रहे। शौरी ने मौके पर 21 मृृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये के चेक वितरित किए। कई पीड़ितों को चार-चार लाख के चेक उनके घर भेज दिए गए हैं।

भाजपा मंडल बंजार के अध्यक्ष बलदेव महंत, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, सचिव जय सिंह, प्रधान शेर सिंह, जगदीश ठाकुर, बालक राम ठाकुर, कुलदीप सोनी, दुर्गा सिंह, भीम सेन, ध्यान सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed