{"_id":"64a51ca095d3674f2501eeb3","slug":"kullu-accident-collision-between-two-vehicles-near-babeli-kullu-delhi-woman-killed-two-injured-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu Accident: हनीमून मनाने गुजरात से मनाली आया था दंपती, हादसे में पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu Accident: हनीमून मनाने गुजरात से मनाली आया था दंपती, हादसे में पत्नी की मौत
Wed, 05 Jul 2023 05:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 05 Jul 2023 05:21 PM IST
सार
गुजरात का दंपती रसिक लाल अपनी पत्नी सन विष्टा शाह के साथ हनीमून मनाने के लिए मनाली आया हुआ था। बबेली के पास हुए हादसे में सन विष्टा की मौत हो गई।
विज्ञापन
बबेली के समीप हुई टक्कर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हाईवे-तीन में बुधवार को बबेली के पास एक बोलेरो पिकअप और कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गुजरात की रहने वाली नवविवाहिता की मौत हो गई है जबकि उसका पति और चालक गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है।हादसा सुबह करीब 10:50 बजे हुआ। महिला की पहचान सन विष्टा शाह (28) पत्नी रसिक लाल शाह, निवासी सूरत, गुजरात के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गुजरात का दंपती रसिक लाल अपनी पत्नी सन विष्टा शाह के साथ हनीमून मनाने के लिए मनाली आया हुआ था। बुधवार सुबह वे कार में मनाली से कुल्लू की ओर लौट रहे थे। जैसे ही आईटीबीपी बबेली कैंप के पास पहुंचे तो यहां पर बोलेरो कैंपर (पिकअप) के साथ कार की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि कार में बैठे पति, पत्नी और चालक बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को लोगों ने निजी गाड़ियों में कुल्लू अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रसिक लाल शाह (35) और कार चालक सतपाल सिंह निवासी नई दिल्ली को गंभीर चोटें आई हैं। पिकअप चालक कपिल निवासी कशामटी, कुल्लू को भी हल्की चोटें आई हैं। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।