फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kuldeep Singh Pathania appointed kangra central cooperative bank chairman

Himachal News: हमीरपुर को सीएम सुक्खू की बड़ी सौगात, कुलदीप पठानिया कांगड़ा बैंक के चेयरमैन नियुक्त

Wed, 11 Jan 2023 04:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 11 Jan 2023 04:31 PM IST
सार

हमीरपुर से पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबियों में शुमार हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान हमीरपुर से कांग्रेस की टिकट की दौड़ में शामिल नेताओं में पठानिया भी शामिल थे।

विज्ञापन
Kuldeep Singh Pathania appointed kangra central cooperative bank chairman
पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने हमीरपुर से पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक धर्मशाला का चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। पठानिया को सरकार की ओर से बैंक के निदेशक मंडल में नामांकित किया गया है। सहकारिता विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन पद पर हमीरपुर से ताजपोशी होने से कांगड़ा जिला के नेताओं की एक और आस टूट गई है।

विज्ञापन


हमीरपुर से पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबियों में शुमार हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान हमीरपुर से कांग्रेस की टिकट की दौड़ में शामिल नेताओं में पठानिया भी शामिल थे। हालांकि इन्होंने टिकट नहीं मिलने पर बगावत नहीं की। कांग्रेस की मजबूती के लिए क्षेत्र में काम किया। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से पठानिया सुक्खू के समर्थन में डटे रहे। बुधवार को कुलदीप सिंह पठानिया को उनकी निष्ठा का इनाम मिला।
विज्ञापन


कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की प्रदेश के पांच जिलों कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, चंबा और लाहौल-स्पीति में शाखाएं हैं। धर्मशाला में बैंक का मुख्यालय है। बैंक की माली हालत बीते कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है। बैंक का एनपीए बीते कुछ वर्षों के दौरान लगातार बढ़ रहा है। नए चेयरमैन के लिए बैंक को वित्तीय तौर पर मजबूत करना चुनौती भरा कार्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed