{"_id":"6ae38f56a7c79794760decfa","slug":"stricter-controls-to-be-imposed-on-the-use-of-colors-in-sweets-hamirpur-hp-news-c-90-1-ssml1045-219693-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मिठाई में रंग का इस्तेमाल करने पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मिठाई में रंग का इस्तेमाल करने पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दिवाली पर मिठाइयों में मिलावट और अधिक रंगों के इस्तेमाल पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त हो गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत पांच लाख रुपये तक जुर्माना और कुछ मामलों में सजा का प्रावधान है।
त्योहारी सीजन के कारण मंडी जिले में मिठाई की दुकानों की निगरानी बढ़ाई गई है। विभाग ने विक्रेताओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्य रंगों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। मंडी, पंडोह, पधर और सुंदरनगर सहित कई क्षेत्रों से मिठाइयों के नमूने लिए गए हैं। जांच में गुणवत्ता संबंधी खामियां मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। जिला मंडी के सहायक खाद्य आयुक्त एलडी ठाकुर ने उपभोक्ताओं को जांच-परख कर सामग्री खरीदने की सलाह दी। किसी भी शिकायत पर विभाग को सूचित करने को कहा गया है।