{"_id":"5d1f35058ebc3e3ce6374efc","slug":"kuldeep-rathore-statement-over-union-budget-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी राज्यों के लिए केंद्रीय बजट में कोई योजना नहीं: राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी राज्यों के लिए केंद्रीय बजट में कोई योजना नहीं: राठौर
Fri, 05 Jul 2019 09:18 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 05 Jul 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार के बजट पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा है कि बजट में नया कुछ भी नहीं है। इस बजट की न तो कोई दिशा है और न ही कोई बेहतर दशा।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया दी कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों के विकास के लिए इसमें कोई भी योजना नहीं है। देश में औद्योगिक विकास के लिए भी कोई ठोस योजना नहीं है।
विज्ञापन
बजट में विदेशी निवेश पर तो जोर दिया गया है पर देश की अपनी बाजार व्यवस्था को पूरी तरह से अनदेखा किया गया है। जीएसटी के सरलीकरण का वादा भाजपा ने व्यापारियों से किया था पर इस बारे भी बजट में कोई उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन
राठौर ने कहा कि प्रदेश में रेल विस्तार को भी ठेंगा दिखाया गया है। प्रदेश के लोगों को उम्मीद थी कि इस बार हिमाचल को विशेष महत्व और आर्थिक पैकेज से नवाजा जाएगा, पर ऐसा कुछ नहीं हुआ।
प्रदेश से वित्त राज्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष होने के बावजूद केंद्रीय बजट में प्रदेश की अनदेखी से कांग्रेस हैरान है। कांग्रेस शासनकाल में कभी एफडीआई का खुलकर विरोध करने वाली केंद्र की भाजपा सरकार आज देश में इसी को बढ़ावा दे रही है।