फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kuldeep rathore statement at rajeev bhawan shimla today

संभल जाएं कांग्रेस को कमजोर करने वाले, सब पर है नजर: राठौर

Thu, 12 Mar 2020 07:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Mar 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
kuldeep rathore statement at rajeev bhawan shimla today
 हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

 हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने ब्लॉक अध्यक्षों का आह्वान किया है कि वह पार्टी की मजबूती के लिए सबको साथ लेकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है, जिसे उन्हें अपनी पूरी निष्ठा ईमानदारी से निभाना होगा। गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों की पहली बैठक को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस पार्टी ने उन्हें इतना मान सम्मान दिया, वही पार्टी के साथ गद्दारी कर गया।

विज्ञापन


 ऐसे नेताओं को लोग कभी माफ  नहीं करते। उन्होंने उन लोगों को भी चेताया जो अपनी किसी महत्वाकांक्षा के चलते भीतर खाते पार्टी को कमजोर करने में तुले हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को कमजोर करने वाले सभी लोगों पर उनकी नजर है। राठौर ने कहा कि इस समय देश में भाजपा अपनी सोची समझी साजिश के तहत कांग्रेस को कमजोर करने में लगी है। इसमें हमारे ही कुछ अति महत्वाकांक्षी लोग उनका साथ दे रहे हैं जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। राठौर ने कहा कि अभी 68 ब्लॉक का गठन किया गया है। शेष चार का गठन जल्द कर दिया जाएगा। राठौर ने कहा कि यह समय कांग्रेस पार्टी की परीक्षा का समय है। उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ चुकी है। लोगों का पैसा बैंकों में भी सुरक्षित नहीं है। 
विज्ञापन


10 अप्रैल तक ब्लॉक कमेटियां बनाने के निर्देश
बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने ब्लॉक अध्यक्षों को 10 अप्रैल तक ब्लॉक कमेटी और 30 अप्रैल तक बूथ कमेटियों का गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी में 5 से 7 ऐसे कार्यकर्ता जोड़े जाने चाहिए जो अपने दायित्व को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से निभाए। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे। इस दौरान वह स्वयं सभी ब्लॉकों में जाकर बूथ कमेटियों से भी पूरा फीडबैक लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed