फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kuldeep Rathore stated that Congress fully prepared and united for the by election in himachal

कुलदीप राठौर बोले- उपचुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार और एकजुट

Tue, 05 Oct 2021 05:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Oct 2021 05:59 PM IST
सार

राठौर ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह कांग्रेस के समय और अपने इस समय की खाद्य और अन्य वस्तुओं, तेल, पेट्रोल, डीजल के मूल्यों की सूची को जारी करें। सरकार न तो कभी बेरोजगारी की कोई बात करती है, न ही महंगाई की।

विज्ञापन
Kuldeep Rathore stated that Congress fully prepared and united for the by election in himachal
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार और एकजुट है। भाजपा अंतर्कलह से ग्रस्त प्रत्याशियों को लेकर अभी तक माथापच्ची कर रही है। राठौर ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह कांग्रेस के समय और अपने इस समय की खाद्य और अन्य वस्तुओं, तेल, पेट्रोल, डीजल के मूल्यों की सूची को जारी करें। सरकार न तो कभी बेरोजगारी की कोई बात करती है, न ही महंगाई की। सरकारी नौकरियों में बाहरी लोगों की नियुक्तियों से प्रदेश के बेरोजगारों के साथ एक बड़ा धोखा किया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश में नगर निकाय चुनावों से लेकर जिला परिषद, प्रदेश विवि में गैर शिक्षक कर्मचारी, अधिकारी और अन्य संगठनों के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की है। इससे साफ है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन और सरकार  बदलाव की लहर चल पड़ी है। प्रदेश में चार उपचुनावों से कांग्रेस का जीत का सिलसिला शुरू होगा, जो अगले साल 2022 में विधानसभा चुनावों में भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed