फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kuldeep rathore said that himachal congress will start digital membership campaign

कुलदीप राठौर बोले- डिजिटल सदस्यता अभियान छेड़ेगी कांग्रेस

Thu, 20 Jan 2022 04:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Jan 2022 04:49 PM IST
सार

गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से सदस्यता अभियान के कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि कोई भी फर्जी सदस्यता न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही डिजिटल सदस्यता अभियान भी शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
kuldeep rathore said that himachal congress will start digital membership campaign
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सदस्यता अभियान के समन्वयकों से प्रदेश में चल रहे पार्टी सदस्यता अभियान में तेजी लाने को कहा है। सभी इच्छुक लोगों को मांग पर सदस्यता फार्म उपलब्ध करवाए जाने चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं होगी। यह पूरा कार्य तय सीमा के अंदर पूरा किया जाना चाहिए। गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से सदस्यता अभियान के कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए राठौर ने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि कोई भी फर्जी सदस्यता न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही डिजिटल सदस्यता अभियान भी शुरू किया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार पार्टी के सदस्यों को आधार कार्ड से भी जोड़ने का प्रस्ताव है। इस दौरान सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी चेतराम ठाकुर ने बताया कि वह इस अभियान पर दैनिक रिपोर्ट ले रहे हैं। कोरोना और मौसम अनुकूल न होने की वजह से इस कार्य की गति थोड़ी धीमी जरूर हुई है पर उन्हें उम्मीद है कि यह कार्य तय सीमा में पूरा होगा। 

विज्ञापन


सरकार के संरक्षण में चल रहा अवैध शराब का कारोबार : राठौर 
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार के संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार चलने का आरोप लगाया है। उन्होंने मंडी जिले के सलापड़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर दुख जताते हुए इसके लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं बची है।  सरकार का प्रदेश में कानून व्यवस्था पर कोई भी नियंत्रण नही है। मुख्यमंत्री के गृह जिले में हुई इस घटना से साफ हो गया है कि प्रदेश में नशे का कारोबार जोरों पर चल रहा है। अवैध कारोबार में जुटे लोगों को कानून का कोई भी खौफ नहीं है। एक तरफ बढ़ती बेरोजगारी और दूसरी तरफ बढ़ता नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य को चौपट करता जा रहा है। राठौर ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए सरकार से प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है। कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार द्वारा फिर एक हजार करोड़ का ऋण लेने पर हैरानी जताते हुए कहा है कि भाजपा सरकार अपने ऐशो आराम के लिए प्रदेश को भारी कर्जों में डूबो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed