फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kuldeep Rathore said that Congress will soon make election manifesto

कुलदीप राठौर बोले- कांग्रेस जल्द बनाएगी चुनाव घोषणा पत्र

Sat, 29 Jan 2022 07:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jan 2022 07:56 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि जल्द ही चुनाव घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही समिति का गठन किया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को समिति में शामिल किया जाएगा। कांग्रेस ने उपचुनाव में जीत दर्ज की है। लोगों को कांग्रेस से बहुत उम्मीदें हैं। 

विज्ञापन
Kuldeep Rathore said that Congress will soon make election manifesto
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि जल्द ही चुनाव घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही समिति का गठन किया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को समिति में शामिल किया जाएगा। कांग्रेस ने उपचुनाव में जीत दर्ज की है। लोगों को कांग्रेस से बहुत उम्मीदें हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं पर बड़ी जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि जनजागरण अभियान अभी कोविड के मामले बढ़ने के चलते स्थगित किया गया है। हालात में सुधार आते ही प्रदेश में दोबारा से इसे शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


सरकार अब इस कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करते हुए लोकलुभावन घोषणाएं करेगी। बजट की कमी के बावजूद मुख्यमंत्री रोजाना नई घोषणाएं कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा के दृष्टि पत्र की कई घोषणाएं अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। समाज केे सभी वर्ग परेशान हैं। कोरोना संकट में सरकार ने किसी भी वर्ग को राहत नहीं दी गई है। 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रदेश सरकार पर कर्ज है। लोग जानते हैं कि यह सब चुनावी घोषणाएं हैं। सरकार की ओर से इन्हें अमलीजामा नहीं पहनाया जाएगा।
विज्ञापन


रिज मैदान पर लगेगी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा 
 प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा जल्द ही शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी। शहरी विकास विभाग ने इसके लिए भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग को निर्देश दिए हैं। नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों ने सरकार को इसका प्रस्ताव भेजा था। शहरी विकास विभाग ने लांगवुड चौक पर ब्रिगेडियर रवि मेहता की प्रतिमा लगाने के भी निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed