फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kuldeep Rathore Said PM Modi did not understand the importance of Mangalsutra

Kuldeep Rathore: कुलदीप राठौर बोले- पीएम मोदी ने नहीं समझा मंगलसूत्र का महत्व, बना रहे सांप्रदायिकता का माहौल

Thu, 23 May 2024 07:12 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 23 May 2024 07:12 PM IST
सार

कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व हिमाचल कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष, ठियोग विधायक कुलदीप राठौर ने पीएम मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Kuldeep Rathore Said PM Modi did not understand the importance of Mangalsutra
कुलदीप राठौर, एआईसीसी प्रवक्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा राम मंदिर व मंगलसूत्र को लेकर लगातार इंडी गठनठन पर हमलावर है। पीएम सहित भाजपा के अन्य नेता हर मंच से बयानबाजी कर विपक्षी दलों को इन दो मुद्दों पर घेर रहे हैं। भाजपा की इस बयानबाजी पर कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व हिमाचल कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष, ठियोग विधायक कुलदीप राठौर ने मंडी में प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


'सोना व मंगलसूत्र खरीदना बहुत मुश्किल हुआ'
कुलदीप ने कहा कि वे पीएम पर कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं, लेकिन मंगलसूत्र का क्या महत्व है पीएम ने अपने जीवन में नहीं समझा है। आज केंद्र सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है, सोना व मंगलसूत्र खरीदना बहुत मुश्किल हो गया है। पीएम मोदी इंडी गठबंधन की सरकार बनने के बाद राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने के बाते कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं चुनावों में भाजपा ने राम मंदिर पर देश में सांप्रदायिक माहौल बनाने की भी कोशिश की। जिस पर चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाते हुए भाजपा को देश को धर्म व संप्रदाय के आधार पर न बांटने की भी हिदायत दी है। कुलदीप राठौर ने दावा किया कि इन चुनावों में चौंकाने वाले नतीजे सामने आएंगे।
विज्ञापन


'तानाशाही तरीके से विपक्ष को दबाया जा रहा'
वहीं, राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज तानाशाही तरीके से विपक्ष को दबाया जा रहा है। पहले विपक्षी दलों के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं और फिर बाद में डरा धमकाकर उन नेताओं को षडयंत्र के तहत भाजपा में शामिल किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता अपने नेताओं की इस षड्यंत्रकारी नीति से पूरी तरह नाराज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed