{"_id":"5ddfea6a8ebc3e547d542ec5","slug":"kuldeep-rathore-could-not-meet-congress-leaders-in-delhi-due-to-maharashtra-govt-oath-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र सरकार के शपथ समारोह में गए कांग्रेस नेता, राठौर की नहीं हुई मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र सरकार के शपथ समारोह में गए कांग्रेस नेता, राठौर की नहीं हुई मुलाकात
Fri, 29 Nov 2019 11:06 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र सरकार के मुंबई में हुए शपथ समारोह के चलते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात नहीं हो सकी। अधिकांश कांग्रेस नेता गुरुवार सुबह ही मुंबई के लिए रवाना हो गए। अब हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल सहित अन्य नेताओं के दिल्ली लौटने के बाद प्रदेश में नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा होगी। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी के लिए सूची को पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल में कांग्रेस की नई प्रदेश, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन के लिए राठौर ने बीते कुछ दिनों से दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। कुलदीप सिंह राठौर प्रदेश कार्यकारिणी की सूची को लेकर दिल्ली गए हुए हैं। रजनी पाटिल सहित अन्य नेताओं के साथ इस सूची को अंतिम रूप दिया जाना है। महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से जारी राजनीतिक उठापटक के चलते कांग्रेस हाईकमान हिमाचल के मामले पर ध्यान नहीं दे पा रहा है। अब शुक्रवार से इस मामले को लेकर गतिविधियां तेज होने की संभावना है। फिलहाल, राठौर दिल्ली में ही डटे हुए हैं।
विज्ञापन