{"_id":"5dd0f09a8ebc3e54c851ef59","slug":"kuldeep-rathore-and-mukesh-agnihotri-meets-congress-high-command","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में गुटबाजी, उपचुनाव में हार पर हाईकमान से मिले राठौर और अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में गुटबाजी, उपचुनाव में हार पर हाईकमान से मिले राठौर और अग्निहोत्री
Sun, 17 Nov 2019 12:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने दिल्ली में एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। दोनों नेताओं से विधानसभा उपचुनाव में हार, पार्टी में गुटबाजी और महंगाई को लेकर हिमाचल में चले आंदोलन पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
इसके अलावा पांच जिलाध्यक्षों को बदलने पर भी मंथन हुआ। दोनों ही नेता कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने का समय भी मांग रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी मसलों को लेकर शनिवार को तलब किया था।
बताते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी को लेकर हाईकमान ने कड़ा संज्ञान लिया है। पहले पार्टी के कुछ नेताओं ने धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा उप चुनाव में चुनाव प्रचार से दूरी बनाकर रखी थी।
विज्ञापन
इसके अलावा ये नेता मनमर्जी से दोनों क्षेत्रों में प्रचार के नाम पर चक्कर काटते रहे। कांग्रेस के आंदोलनों से भी कई नेताओं ने जानबूझकर दूरी बनाकर रखी। इस सब घटनाक्रम पर हाईकमान ने बराबर नजर रखी। यही नहीं, प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेता हाईकमान के पास शिकायतों का पुलिंदा भेज रहे थे, जिन्हें हाईकमान ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
हाईकमान लगातार शिकायतों से चिंतित है और प्रदेश कांग्रेस के भीतर अनुशासन बनाने के लिए कोशिश कर रहा है। लेकिन बेलगाम नेताओं पर कोई नकेल नहीं कसी जा सकी है। उधर, तीन सदस्यीय जांच कमेटी की अभी तक रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी है।