फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kuldeep pathania: We will consider calling a special session to discuss the issues of Himachal Pradesh, action

Himachal: कुलदीप पठानिया बोले- हिमाचल के मुद्दों पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर लेंगे राय

Thu, 28 Nov 2024 05:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Nov 2024 05:43 PM IST
सार

 प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वह मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष से अनुरोध करेंगे कि राज्य के मुद्दों पर चर्चा के लिए एक विशेष सत्र बुलाया जाए। 

विज्ञापन
kuldeep pathania: We will consider calling a special session to discuss the issues of Himachal Pradesh, action
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वह मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष से आग्रह करेंगे कि राज्य के मुद्दों पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया जाए। यह सत्र विधानसभा के सामान्य सत्राें से अलग होगा। पठानिया ने यह बात वीरवार को शिमला के विधानसभा परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। पठानिया ने अपने विदेश दाैरे के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में ऐसा बहुत कुछ है, जिसे विकसित किया सकता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड व कोरिया के पहाड़ी क्षेत्रों को जिस तरह से विकसित देखा है, उसी तर्ज पर हिमाचल को भी आगे बढ़ाया जा सकता है। इस संबंध में तमाम मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श की जरूरत है। ऐसे मुद्दों पर चर्चा के लिए अलग सत्र बुलाने का वह सत्तापक्ष व विपक्ष से अनुरोध करेंगे। उल्लेखनीय है कि इन कैमरा प्रोसिडिंग के तहत होने वाले विशेष सत्र में सत्तापक्ष व विपक्ष ही सदन में माैजूद होते हैं। 

विज्ञापन



विज्ञापन


उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड व कोरिया के पहाड़ी क्षेत्रों को जिस तरह से विकसित देखा है, उसी तर्ज पर हिमाचल को भी आगे बढ़ाया जा सकता है। लेकिन इस संबंध में तमाम मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श की जरूरत है। ऐसे मुद्दों पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने का वह सत्तापक्ष व विपक्ष से अनुरोध करेंगे। उल्लेखनीय है कि कैमरा प्रोसिडिंग के तहत होने वाले विशेष सत्र में सत्तापक्ष व विपक्ष ही सदन में माैजूद होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब नेवा एप से जुड़ी हिमाचल विधानसभा
पठानिया ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा को नेशनल ई-विधान (निवा) एप से जोड़ दिया गया है। इस एप पर देश की विभिन्न विधानसभाओं व संसद से जुड़ी से कार्यवाहियों से जुड़े दस्तावेज माैजूद रहेंगे। शीत सत्र की प्रोसीडिंग भी इस पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

18 से 21 दिसंबर तक चलेगा विधानसभा का शीतसत्र
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि वीरवार को विधानसभा के शीत सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई। यह सत्र 18 से 21 दिसंबर तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है। अधिसूचना जारी होने के बाद विधायक विधानसभा सचिवालय को अपने सवाल भेज सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस कैलेंडर वर्ष में विधानसभा की कुल 27 बैठकें होंगी। 12 बैठकें बजट सत्र में हो चुकी हैं, जबकि 11 मानसून सत्र में हुईं। अब शीत सत्र में चार बैठकें होंगी।

हिमाचल के संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को कम जानकारी
पठानिया ने कहा कि जापान व दक्षिण कोरिया में अंग्रेजी बहुत कम बोली जाती है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश से जुड़े मामलों को लेकर वहां पर स्थानीय भाषाओं में विषयवस्तु को अनुवादित किया गया व दूतावासों को उपलब्ध करवाया गया। इसमें हिमाचल के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि हिमाचल के संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। जबकि यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाए हैं। हथकरघा जैसे उत्पादों का भी खूब प्रचार-प्रसार किया जा सकता है। 

हिमाचल में दलबदल पर की कार्रवाई पर सिडनी सम्मेलन में दी जानकारी
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में दल-बदल की कार्रवाई पर सिडनी में बैंचमार्क के रूप में प्रस्तुत किया गया। उन्होंने हिमाचल में दल-बदल कानून के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी दी। पठानिया ने कहा कि राज्य के संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है, जबकि यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। हथकरघा जैसे उत्पादों का भी खूब प्रचार प्रसार किया जा सकता है।

विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस पर हर्ष महाजन ने दिया जवाब, बोले- मैंने स्पीकर की मान-मर्यादा को ठेस नहीं पहुंचाई
पठानिया ने एक सवाल के जवाब में बताया कि राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया था। उनका जवाब आया है कि उन्होंने स्पीकर की मान-मर्यादा को ठेस पहुंचाने के लिए कोई शब्द नहीं कहे हैं। इस पर आगामी कार्रवाई पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed