फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kuldeep Pathania said- Jairam is criticizing the dignity of the Speaker of the Assembly, he should control hi

Himachal: कुलदीप पठानिया बोले- शब्दों पर नियंत्रण रखें जयराम ठाकुर, वरना करेंगे कार्रवाई

Wed, 26 Jun 2024 06:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Jun 2024 06:04 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जिस तरह से आक्षेप विस अध्यक्ष की मर्यादा के खिलाफ कर रहे हैं। वह अपने शब्दों और सोच पर नियंत्रण रखें। 

विज्ञापन
Kuldeep Pathania said- Jairam is criticizing the dignity of the Speaker of the Assembly, he should control hi
हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य भाजपा नेताओं के बयानों पर कहा कि वे सदन के भीतर के निर्णयों की चर्चा सदन में ही करें। सार्वजनिक मंच पर चर्चा की जरूरत नहीं है। नेता प्रतिपक्ष जिस तरह से आक्षेप विस अध्यक्ष की मर्यादा के खिलाफ कर रहे हैं। वह अपने शब्दों और सोच पर नियंत्रण रखें। उन्होंने चेताया कि अगर इस तरह की बयानबाजी जारी रहती है तो उन्हें मजबूरन नियमानुसार कार्रवाई करनी पड़ेगी। पठानिया ने कहा कि उनका आचरण कैसा हो, इस संबंध में उन्हें जयराम ठाकुर से प्रमाणपत्र को लेने की जरूरत नहीं। उनकी जवाबदेही जनता और संविधान के लिए है। वह जो भी कार्रवाई कर रहे हैं, सांविधानिक प्रावधानों में ही कर रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान उन्होंने अध्यक्ष के तौर पर सदन का संचालन नियमों के अनुरूप किया है। 14वीं विधानसभा की उत्पादकता 132 प्रतिशत रही है। सभी सत्रों में आवंटित समय से अधिक काम किया। हर सदस्य को बात रखने का मौका दिया गया। विधायकों के मामलों में कार्रवाई की है, उसमें नियमों की अनुपालना की है। पठानिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने अपनी रूलिंग के माध्यम से यह तय कर दिया है कि स्पीकर के अधिकारक्षेत्र और फैसलों में किसी प्रकार के दखल की गुंजाइश नहीं है। फिर भी पब्लिक डोमेन में जाकर नेता प्रतिपक्ष या भाजपा नेता इन फैसलों को राजनीतिक लाभ लेने की चेष्टा से चुनाव के दौरान चर्चा में ला रहे हैं। किसी भी सदस्य को विधानसभा के विषयों को सार्वजनिक मंच पर उठाने का अधिकार नहीं है। यह नियमों का उल्लंघन ही माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मानसून सत्र को अगस्त में बुलाया जाएगा : पठानिया
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मानसून सत्र को अगस्त में बुलाया जाएगा। सत्र बुलाने में छह माह का अंतर होना चाहिए।
 

जयराम ठाकुर ने ये कहा था
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा था कि भाजपा के नौ विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद्द करने का स्पीकर के पास कोई भी अधिकार नहीं है, जब इन सदस्यों ने केवल सरकार के खिलाफ नारे लगाए थे। वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी नियमों और व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ा दी हैं। आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री की कठपुतली बनकर रह गए हैं। न जाने मुख्यमंत्री ने उनको किस पद का प्रलोभन दिया है। विधानसभा अध्यक्ष को अपनी भाषा पर कोई नियंत्रण नहीं है। वर्तमान कांग्रेस सरकार बचने वाली नहीं है। उनकी वजह से नहीं, परंतु कांग्रेस के अपने विधायकों से ही सरकार को खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed