{"_id":"656883918ddd5095f20ec2f4","slug":"kriti-sanon-and-shaheer-sheikh-reached-manali-for-the-shooting-of-the-film-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे कृति सेनन और शाहीर शेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे कृति सेनन और शाहीर शेख
Thu, 30 Nov 2023 06:15 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 30 Nov 2023 06:15 PM IST
सार
सोलंगनाला की वादियों में फिल्म की शूटिंग की गई। लगभग एक सप्ताह तक फिल्म की शूटिंग मनाली और आसपास के स्थानों में की जाएगी। फिल्म का निर्देशन विज्ञापन फिल्म निर्माता शशांक चतुर्वेदी कर रहे हैं।
विज्ञापन
मनाली पहुंचीं कृति सेनन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और टीवी अभिनेता शाहीर शेख फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मनाली पहुंचे हैं। फिल्म दो पत्ती में दोनों एक साथ दिखेंगे। फिल्म में अभिनेत्री काजोल भी अहम भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को सोलंगनाला की वादियों में फिल्म की शूटिंग की गई। लगभग एक सप्ताह तक फिल्म की शूटिंग मनाली और आसपास के स्थानों में की जाएगी। फिल्म का निर्देशन विज्ञापन फिल्म निर्माता शशांक चतुर्वेदी कर रहे हैं। चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू होते ही मनाली में फिल्म यूनिट ने डेरा जमाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म दो पत्ती की शूटिंग मनाली में शुरू हो गई है। शाहीर शेख इस फिल्म के माध्यम से बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। शूटिंग यूनिट से जुड़े सूत्रों के अनुसार फिल्म की शूटिंग पांच नवंबर तक मनाली की वादियों में की जाएगी। सोलंगनाला में दिनभर फिल्म की शूटिंग चलती रही।
विज्ञापन