फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Krishna Janmashtami festival: Shri Krishna bhajan played on DJ in Dhalpur, Kullu, youth danced

कृष्ण जन्माष्टमी पर्व: कुल्लू के ढालपुर में डीजे पर बजे श्रीकृष्ण भजन, थिरके युवा

Thu, 07 Sep 2023 08:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भुंतर/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, भुंतर/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Sep 2023 08:07 PM IST
सार

 कुल्लू शहर के ढालपुर प्रदर्शनी मैदान में जन्माष्टमी पर्व के दौरान जब डीजे पर भजन लगाए तो युवा मगन होकर नाचने लगे। गुरुवार को उमंग कृष्णा उत्सव समिति ने जन्माष्टमी पर्व पर बालरूपी श्रीकृष्ण की ढालपुर में विशेष पूजा की। 

विज्ञापन
Krishna Janmashtami festival: Shri Krishna bhajan played on DJ in Dhalpur, Kullu, youth danced
kullu news - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू शहर के ढालपुर प्रदर्शनी मैदान में जन्माष्टमी पर्व के दौरान जब डीजे पर भजन लगाए तो युवा मगन होकर नाचने लगे। गुरुवार को उमंग कृष्णा उत्सव समिति ने जन्माष्टमी पर्व पर बालरूपी श्रीकृष्ण की ढालपुर में विशेष पूजा की। इसके बाद दोपहर चार बजे डीजे पर भजन लगाए गए। यहां एकत्रित युवाओं की भीड़ अपने कदम रोक नहीं पाई और नाचने लगी। इस दौरान हिंदी, कुल्लवी गीत भी डीजे पर लगाए गए। श्रीकृष्ण भजन राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा शाम देखा... पर खूब धमाल मचा। शाम करीब सात बजे तक मैदान में डीजे का दौर चलता रहा। इसके बाद बालरूपी कृष्ण अपने देवालय लौट गए। समिति के अध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि समिति की ओर से ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में इस तरह का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन


कृष्ण भजनों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। उन्होंने कहा कि आयोजन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं ने बालरूपी कृष्ण के समक्ष अपना शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही बंजार, सैंज और लगघाटी के कई मंदिरों में बुधवार रात को जागरण हुआ। अखाड़ा बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर में बुधवार रात को जन्माष्टमी के अवसर जागरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा के दर्शनों को उमड़े भक्त
जिले के प्रवेशद्वार भुंतर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी महोत्सव के लिए जगन्नाथ पुरी धाम से भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलराम की मूर्तियों को विशेष रूप से लाया गया था। भुंतर पहुंचने पर मूर्तियों का विशेष पूजन किया गया। शाम करीब 5:30 बजे शहर में एक झांकी निकाली गई। झांकी में हरिनाम संकीर्तन भी श्रद्धालुओं ने किया। हरिनाम संकीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद कृष्ण कथा भी सुनाई गई। कृष्ण कथा को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हुए। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को लोगों को बताने के लिए सुंदर नाटक पेश किया गया।


इसके साथ ही वैष्णव गीत, अभिषेक, दीपदान और भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग भी लगाए गए। भुंतर में मनाए गए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ के राजीव ठाकुर ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भुंतर में जगन्नाथ पुरी से भगवान जगन्नाथ पधारे थे। शहर में सुंदर झांकी निकालने के साथ हरिनाम संकीर्तन किया गया। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार अगर व्यक्ति कृष्ण जन्माष्टमी को सामूहिक तौर पर मनाता है तो उसके पापों का समूल नाश हो जाता है। 

थाना बंजार परिसर में मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
पुलिस थाना बंजार में भी भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी रामलाल ठाकुर ने विधिवत पूजा-अर्चना की। सुंदरनगर से आए हुए कलाकार ललित शर्मा आदि ने भजन-कीर्तन पेश किया। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि बंजार थाने में इस तरह का भव्य आयोजन पहली बार किया गया। भगवान श्रीकृष्ण को मंगल गीत गाकर मशालों की जलती रोशनी में थाना बंजार परिसर लाया गया। वीरवार को भंडारे का आयोजन भी किया गया। संवाद
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed