फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Krishna Janmashtami: Crowd gathered to swing Kanha in Radha-Krishna Ganj temple Shimla

Krishna Janmashtami: राधा-कृष्ण गंज मंदिर शिमला में कान्हा को झूला झुलाने उमड़ी भीड़

Fri, 19 Aug 2022 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Aug 2022 12:00 AM IST
सार

 शिमला में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कान्हा जी के दर्शनों के लिए सुबह सात बजे से भक्तों की भीड़ राधा-कृष्ण गंज मंदिर में उमड़ना शुरू हो गई थी। 

विज्ञापन
Krishna Janmashtami: Crowd gathered to swing Kanha in Radha-Krishna Ganj temple Shimla
कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कान्हा जी के दर्शनों के लिए सुबह सात बजे से भक्तों की भीड़ राधा-कृष्ण गंज मंदिर में उमड़ना शुरू हो गई थी। इस बीच अंकुर खेतरपाल ने प्रभु की महिला का गुणगान किया। भगवान श्री कृष्ण को सूखे मेवे और पंजीरी का भोग लगाया गया। मंदिर में भगवान कान्हा के दर्शनों और उनके झूले झूलाने के लिए शहर के लोगों के आने का सिलसिला सुबह से ही जारी रहा। दोपहर तक राधा कृष्ण गंज मंदिर के मुख्य गेट तक दर्शनों के लिए आए भक्तों की कतारें लग गईं। एक-एक कर भक्तों ने मंदिर में प्रवेश किया और कान्हा जी के झूले को झूलाया। वहीं दीदी रूपम शर्मा ने भक्तों को कान्हा की लीलाएं बताईं। शाम 4:15 बजे से लेकर 7:15 पुष्पिंदर महाराज द्वारा अमृतवर्षा की। सनातन धर्म सभा के प्रेस सचिव सुमन पाल दत्ता ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


  उन्होंने बताया कि मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन किया गया। इसके अलावा रात 11:30 से 12:00 बजे तक अवतार कथा सुनाई गई। इस बीच सैकड़ों की तादाद में भक्तों ने भजन कीर्तनों का गुणगान किया। इस अवसर पर प्रधान अजय सूद, वरिष्ठ उपप्रधान अशोक मित्तल, उपप्रधान उमेश कुठियाला, सतपाल शर्मा, सचिव विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रजनीश चोपड़ा, प्रचार मंत्री शिव कुमार वर्मा, राहुल, प्राची, विपिन, हर्ष, अंकित तिवारी, अभिकांत समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उधर दूसरी ओर धार्मिक राम लीला कल्याण समिति टुटू ने भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। वृंदावन से आए कलाकारों ने दीपक कुमार, अनिल गोयल, दिनेश कपूर, ललित कुमार, जय चंद ठाकुर, हीरा सिंह ठाकुर, वरुण भारद्वाज, देवेंद्र ठाकुर और रमेश नेगी ने उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


राम मंदिर में जन्माष्टमी पर भव्य कार्यक्रम
शहर के राम मंदिर में भी जन्माष्टमी पर भव्य कार्यक्रम हुआ। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार इस अवसर पर शामिल हुए। सूद सभा के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि राम मंदिर में सोलर प्लांट लगाने के लिए डॉ. सिकंदर कुमार ने एमपी लैड फंड से प्रदान किया। सौर संयंत्र की लागत 13,31,190 रुपये के करीब है। इस अवसर पर वीरेंद्र सूद, रमेश चौजड़, जगमोहन देव सूद, सुमन सूद, सूफल सूद, प्रफुल कुठियाला, अश्विनी कुठियाला, पुनीत सूद, गोपाल डोगर, संजीव कुठियाला, लता कौशल और निर्मला चंदेल मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed