फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kotshera's Kamal won the cross country

का्रस कंट्री

Sun, 07 Nov 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Kotshera's Kamal won the cross country
ठियोग के सरोग में आयोजित क्रास कंट्री में हिस्सा लेते युवा।
शिमला। ठियोग के सरोग में रविवार को करवाई गई जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में 125 धावकों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव सुरेश कंवर की देखरेख में आयोजित इस चैंपियनशिप का आयोजन सुबह ग्यारह बजे से दो बजे तक हुआ। पुरुष वर्ग की दस किलोमीटर की क्रॉस कंट्री स्पर्धा में कोटशेरा के कमल किशोर ने पहला, कोटशेरा के ही नितिन ठाकुर ने दूसरा और चियोग के मोनू ने तीसरा स्थान पाया। जबकि ठियोग के सौरव और सरोग के अरविंद ने चौथा और पांचवां स्थान पाया।
विज्ञापन

ब्वॉयज की अंडर-20 आठ किलोमीटर की क्रॉस कंट्री में नवनीत जीडीसी ठियोग ने पहला, अविनाश शर्मा शिमला ने दूसरा, अमित ठियोग ने तीसरा, प्रकाश चियोग ने चौथा, अभय शिमला ने पांचवां और हिमेश शर्मा शिमला ने छठा स्थान पाया। गर्ल्स की अंडर-16 छह किलोमीटर की क्रास कंट्री में सुन्नी की विपाशा ने पहला, अंजली सुन्नी ने दूसरा, श्रेया ठियोग ने तीसरा, पलक नारकंडा ने चौथा, आराध्या ने वर्मा सरोग ने पांचवां स्थान पाया।
विज्ञापन

हर वर्ग में पहले छह स्थान पाने वाले धावकों का चयन कुल्लू के ढालपुर में 14 नवंबर को आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय क्रास कंट्री स्पर्धा के लिए किया गया है। राज्य स्तरीय स्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के धावक नागालैंड में 2022 में होने वाली नेशनल स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। इस स्पर्धा में स्पोर्ट्स क्लब सरोग के रमेश अत्री, जिला संघ के सदस्य नंद लाल, नारकंडा के रिंकु कैथला और बृजभूषण ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed