फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kotkhai gudiya rape and murder case CBI probe continues in dandi forest

गुड़िया रेप हत्याकांड: सीबीआई टीम को अब काले चश्मे वाले चिरानी की तलाश

Fri, 27 Apr 2018 12:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कोटखाई (शिमला)
अमर उजाला ब्यूरो, कोटखाई (शिमला) Updated Fri, 27 Apr 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
kotkhai gudiya rape and murder case CBI probe continues in dandi forest

कोटखाई के गुड़िया दुराचार हत्या मामले में अब सीबीआई को काले चश्मे वाले चिरानी की भी सरगर्मी से तलाश है। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी इस चिरानी के फोटो लेकर दांदी जंगल के आसपास के क्षेत्रों में लोगों को दिखा चुकी है और उनसे पूछ चुकी है कि क्या किसी ने इस आदमी को कहीं देखा तो नहीं है।

विज्ञापन


दरअसल सीबीआई गुड़िया मामले से इस दूसरे चिरानी का भी गहरा संबंध मान रही है। हालांकि, अभी तक ये पहेली बनी हुई है कि आरोपी की उसने अपराध में मदद की है या फिर उसे गवाह बनाने की तैयारी चल रही है। पिछले कई दिनों से सीबीआई के लोग गुड़िया दुराचार और हत्या मामले के आरोपी अनिल कुमार उर्फ  नीलू की जहां क्षेत्र के कई लोगों से शिनाख्त करवाते रहे। उसका फोटो दिखाकर लोगों से पूछताछ करते रहे, वहीं काला चश्मा लगाने वाले चिरानी के बारे में भी वे पूछताछ कर उसका फोटो लोगों को दिखाते रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो ये चिरानी आरोपी बनाए गए चिरानी अनिल कुमार उर्फ नीलू के साथ काम करता था। ये उसके बारे में बहुत सी जानकारियां रखता है। गुड़िया कांड में भी इस दूसरे चिरानी की कोई भूमिका है या फिर इसे गवाह बनाने की तैयारी चल रही है। इस पर सीबीआई से स्थिति साफ नहीं हो पाई है। सीबीआई एक अन्य चिरानी को पहले से ही आरोपी चिरानी के खिलाफ गवाह बना चुकी है। ये काले चश्मे वाला कोई तीसरा चिरानी ही बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने लौटाए गांववालों के बिस्तर

kotkhai gudiya rape and murder case CBI probe continues in dandi forest

बानकुफर में रह रही सीबीआई की टीम ने गांववालों से ही सोने के लिए बिस्तर लिए थे, क्योंकि जांच अधिकारियों और कर्मचारियों के ज्यादा होने की स्थिति में ये बिस्तर इस्तेमाल किए जाते थे।

सीबीआई के अनुरोध पर गांववालों ने इन्हें सीबीआई को दिया था। सीबीआई के अधिकारी और कर्मचारी वन विश्राम गृह बानकुफर में काफी लंबे वक्त तक रहे। 

सीबीआई ने आरोपी नीलू की मां के भी ब्लड सैंपल लिए- सीबीआई ने आरोपी अनिल कुमार उर्फ नीलू की मां के भी ब्लड सैंपल लिए हैं। मां के नमूने से लिए गए डीएनए का भी सीन ऑफ क्राइम के पास से मिले डीएनए से मिलान किया गया है। इसी मिलान के बाद गुड़िया मामले का पटाक्षेप हुआ है। 

नौ महीने से सलाखों के पीछे हैं गुड़िया मामले के दो आरोपी

kotkhai gudiya rape and murder case CBI probe continues in dandi forest

प्रदेश के बहुचर्चित गुड़िया दुराचार और हत्या मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे चिरानी अनिल उर्फ नीलू की गिरफ्तारी कर सीबीआई अपनी पीठ थपथपा रही है। लेकिन गुड़िया कांड की जांच के लिए बनी हिमाचल पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) द्वारा गिरफ्तार किए गए लोकजन और दीपक को लेकर सीबीआई अब तक असमंजस में है। यही कारण है कि सीबीआई न तो दोनों को क्लीन चिट दे सकी है और न ही उनकी मामले में भूमिका स्पष्ट कर सकी है।

जाहिर है सीबीआई की चुप्पी के चलते पिछले नौ महीने से दोनों आरोपी सलाखों के पीछे हैं। उल्लेखनीय है कि 4 जुलाई 2017 को गुड़िया का अर्धनग्न शव दांदी के जंगल से बरामद किया गया था। मामले की जांच के लिए हिमाचल पुलिस के तत्कालीन आईजी जैदी जहूर जैदी की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया।

इस एसआईटी ने लोकजन और दीपक समेत कुल छह युवकों को मामले में आरोपी बताकर गिरफ्तार कर लिया था। इसी दौरान लॉकअप में सूरज नाम के शख्स की हत्या हो गई जिसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। सीबीआई जांच के दौरान आरोपी आशीष चौहान, राजू और सुभाष को जमानत मिल गई। लेकिन लोकजन और दीपक अब भी कंडा जेल में हैं।

गुड़िया मामले में सीबीआई दोबारा करे जांच

kotkhai gudiya rape and murder case CBI probe continues in dandi forest

कोटखाई गुड़िया हत्याकांड पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने एक बार फिर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सीबीआई से एक बार फिर मामले की जांच करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर सही में एक चिरानी ही गुड़िया का हत्यारा है तो इसके लिए सीबीआई बधाई की पात्र है।

लेकिन, अभी भी लोगों के दिलों में यह बात पूरी तरह नहीं उतर रही है कि एक साधारण चिरानी को बचाने के लिए प्रदेश पुलिस के आईजी समेत पुलिस के नौ अधिकारियों को जेल जाना पड़ा। एक चिरानी को बचाने के लिए पुलिस हवालात में बंद एक गवाह की हत्या करवाई गई।

प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। ऐसे में कई सवाल ऐसे हैं, जिनसे लगता है कि असली गुनहगार अब भी बच गया है। उन्होंने सीबीआई और सरकार से मांग की है कि इस प्रकरण में एक बार फिर से पूरी पड़ताल कर ली जाए।

इस मामले में प्रदेश पुलिस के प्रमुख अधिकारी पकड़े गए। कहीं ऐसा तो नहीं कि उन्होंने सभी प्रकार की गवाही के तथ्यों को इस प्रकार से समाप्त कर दिया है कि असली अपराधी को पकड़ा नहीं जा सके। पूरे देश में छोटे बच्चों के साथ अपराध बढ़ रहे हैं।

निश्चित रूप से इसका एक बड़ा कारण प्रशासन और पुलिस की लापरवाही और अयोग्यता भी है। शांता ने कहा कि गुड़िया हत्याकांड में पुलिस से लोगों का विश्वास उठा जबकि सीबीआई ने जांच की लेकिन यह जांच भी विश्वनीयता प्राप्त न कर सकी तो न्याय के लिए लोग कहां जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed