फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kotkhai Gangrape Murder case, HP Govt cancel school notification.

गुड़िया केस: चार दिन के भीतर ही सरकार को वापस लेना पड़ा ये फैसला

Wed, 26 Jul 2017 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 26 Jul 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
Kotkhai Gangrape Murder case, HP Govt cancel school notification.

शिमला के कोटखाई में गुड़िया के असली नाम पर अपग्रेड किए गए स्कूल का नाम नहीं रखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के चलते राज्य सरकार बैकफुट पर आ गई है। बीते शनिवार को सरकार ने गुड़िया के गांव के नजदीक स्थित स्कूल को अपग्रेड कर स्कूल का नामकरण गुड़िया के असली नाम पर करने का फैसला लिया था।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के अनुसार बलात्कार पीड़ित के नाम और पहचान को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। ऐसे में सरकार ने अब गुड़िया के असली नाम पर स्कूल का नाम रखने का फैसला वापस ले लिया है।
विज्ञापन


गुड़िया प्रकरण के बाद छात्रों के मन में कई किलोमीटर वीरान जंगल से गुजरने का खौफ घर कर गया था। ऐसे में शनिवार को धार तरपुनू (ताली) स्कूल को मिडल से सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तौर पर अपग्रेड करने की अधिसूचना जारी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में भरे जाएंगे कई पद, चार किलोमीटर पैदल चलती थी गुड़िया

Kotkhai Gangrape Murder case, HP Govt cancel school notification.

स्कूल में प्रिंसिपल सहित आठ शिक्षकों के नए पद भी सृजित कर दिए गए हैं। इसी शैक्षणिक सत्र से स्कूल में नौवीं से बारहवीं की कक्षाएं शुरू होंगी। अपग्रेड स्कूल में प्रधानाचार्य का एक, पीजीटी के 5, टीजीटी आर्ट्स का एक पद, टीजीटी मेडिकल का एक और एक पद भाषा अध्यापक का सृजित किया गया है।

दसवीं की पढ़ाई के लिए जंगल के रास्ते से होकर करीब चार किलोमीटर पैदल चलकर गुड़िया महासू स्कूल जाती थी। स्कूल से लौटते वक्त ही गुड़िया से दुराचार और बाद में उसकी हत्या हुई।

अगर गुड़िया के घर के पास ही दसवीं कक्षा वाला स्कूल होता तो शायद गुड़िया के साथ दरिंदगी नहीं होती। अब देश भर में गूंज रहे इस मामले से हरकत में आई सरकार ने स्कूल अपग्रेड करने का बड़ा फैसला लिया है। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी गुड़िया के असली नाम पर स्कूल का नामकरण करने पर आपत्ति जता चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed