Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kotkhai gangrape and murder Do not use photo of gudia on social media and protest campaigns

सोशल मीडिया और प्रदर्शनों में गुड़िया की फोटो इस्तेमाल की तो अब होगी जेल

Sun, 23 Jul 2017 12:22 PM IST
नरेंद्र एस कंवर/अमर उजाला, शिमला
नरेंद्र एस कंवर/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 23 Jul 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
 kotkhai gangrape and murder Do not use photo of gudia on social media and protest campaigns

गुडि़या से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश है। संवेदनाओं में बहकर गुडि़या की फोटो का सोशल मीडिया और प्रदर्शनों में खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है। यह पोक्सो एक्ट-23 (प्रिवेंशन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ओफेंसिज) और जेजे जुवेनायल जस्टिस एक्ट के तहत कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन


ऐसे में सोशल मीडिया, प्रदर्शन और राजनीतिक दलों के खिलाफ राज्य बाल संरक्षण आयोग कार्रवाई करने जा रहा है। गुडि़या के फोटो का इस्तेमाल करने वाले यूजर और संगठनों पर आयोग स्वयं नजर रख रहा है। आयोग ने पुलिस अधीक्षक शिमला को भी ऐसे लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


आयोग अब इस मामले पर हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है। कानूनन किसी भी दुष्कर्म पीडि़ता या उसके परिजनों के फोटो का इस्तेमाल इस तरह से नहीं किया सकता है। बावजूद इसके प्रदर्शनों और सोशल मीडिया में गुडि़या को न्याय दिलवाने के लिए चल रहे आंदोलनों, फेसबुक और व्हाट्सएप पर फोटो का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष किरण धांटा ने ऐसे सभी संगठनों और सोशल मीडिया यूजर्स से किसी भी सूरत में गुडि़या की फोटो का इस्तेमाल न करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यह कानून का उल्लंघन है। फोटो का इस्तेमाल करने और इसको बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Trending Videos

सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दें फोटो: अध्यक्ष

 kotkhai gangrape and murder Do not use photo of gudia on social media and protest campaigns

राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष और राज्य जुवेनाइल जस्टिस के सदस्य आशुतोष ने आम जनता, राजनीतिक दलों और संगठनों से अपील की है कि गुडि़या की फोटो का इस्तेमाल प्रदर्शन और सोशल मीडिया में न करें।

यदि किसी ने किया है तो उसे तुरंत सोशल मीडिया से हटा दें। यह कानूनन अपराध है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध आयोग कानूनी कार्रवाई करेगा। 

छह महीने से दो साल की सजा का है प्रावधान 
जुवेनायल जस्टिस बोर्ड के सदस्य आशुतोष ने कहा कि पोक्सो एक्ट की धारा 23 केतहत दुष्कर्म पीडि़ता या उसके परिजनों की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।

इसमें छह माह तक की सजा हो सकती है। जुवेनायल जस्टिस एक्ट के तहत ऐसा करने पर छह माह से दो साल तक सजा का प्रावधान है। 

पूरे प्रदेश में किया जा रहा है फोटो का इस्तेमाल 
गुडि़या के साथ दुष्कर्म और हत्या से पनपे आक्रोश के चलते प्रदर्शनों और सोशल मीडिया पर लगातार उसकी फोटो का इस्तेमाल हो रहा है।

सोशल मीडिया में डिजिटल इंडिया की तर्ज पर चलाई जा रही ट्राई इट एप्लीकेशन में गुडि़या को न्याय को लेकर फोटो खुलेआम शेयर की जा रही है। संबंधित कंपनी को भी आयोग नोटिस देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed