महिला आयोग की चेयरपर्सन बोलीं- गुड़िया के आरोपियों को मिले मौत की सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में हुए गुड़िया प्रकरण के बाद स्थिति को काबू करने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल रही है। जिस तरह यह सारा प्रकरण हुआ उससे पूरे हिमाचल का माहौल खराब हो गया है। इस केस के आरोपियों को कठोर सजा दी जानी चाहिए। यहां तक आरोपियों को मौत की सजा दी जानी चाहिए।
ताकि दोबारा ऐसा करने के बारे में कोई न सोचे। यह बात मोहाली पहुंचीं दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने कही। उन्होंने कहा कि शिमला प्रकरण पूरी तरह से निंदनीय है। हिमाचल खासकर शिमला जो राज्य की राजधानी है। वहीं, एक टूरिस्ट प्लेस है। वहां पर देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोगों को आना-जाना लगा रहता है।
मां अभी दिन में करती है तीन फोन
कभी ऐसी घटना खासकर हिमाचल में नहीं सुनी थी। लेकिन इस घटना से उन्हें काफी दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि गुड़िया के परिजनों के साथ उनकी पूरी सहानुभूति है। जिक्रयोग है कि शिमला में हुए इस प्रकरण की चर्चा पूरे देश में है।
विभिन्न राज्यों में रोजाना कैंडल मार्च निकल रहे हैं। बातचीत में स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह दिल्ली जैसे शहर में रहती हैं। लेकिन उनकी मां को उनकी सुरक्षा की कितनी चिंता रहती है।
इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह दिन में कम से कम तीन बार उन्हें फोन जरूर करतीं हैं। भले ही वह फोन उससे खाने पीने के बारे में बात करने के लिए करें। लेकिन मां की बेटी के लिए टेंशन समझी जा सकती है।