Himachal: एसपी शिमला संजीव गांधी के आरोपों पर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने क्या कहा, जानिए
विशेषाधिकार कमेटी को मामला भेजा जाएगा, वहां जो फैसला होगा, उसी आधार पर कार्रवाई होगी। साथ ही आपराधिक मानहानी का नोटिस दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव गांधी के खिलाफ भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र दिया है। विशेषाधिकार कमेटी को मामला भेजा जाएगा, वहां जो फैसला होगा, उसी आधार पर कार्रवाई होगी। साथ ही आपराधिक मानहानी का नोटिस दिया है। बुधवार को शिमला में सुधीर शर्मा ने ये जानकारी देते हुए कहा कि एसपी की ओर से विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में किस आधार पर उन्हें किंगपिन कहा गया।
अगर ऐसा था कि तो मेरे खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं की, न मुझे कोई समन नहीं मिला। इससे ये पता चलता है कि एसपी का इरादा दुर्भावनापूर्ण था। सुधीर ने कहा कि विमल नेगी मामले पर जिन अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए थी, वो तो ठीक है। लेकिन ओंकार शर्मा जैसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पर कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। उधर, विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ एसपी शिमला संजीव गांधी की ओर से दायर की गई याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जो झटका लगा है, वो पूरी उम्र नहीं भूलेंगे। राज्यसभा चुनाव में क्राॅस वोटिंग इसलिए हुई, क्योंकि विधायक मुख्यमंत्री की वर्किंग से संतुष्ट नहीं थे। महाजन ने कहा कि मंत्री, विधायक सब उनके दोस्त हैं और कह रहे हैं कि उनका भविष्य ही खत्म है। सरकार की हालत बहुत खस्ता है। भ्रष्टाचार चरम पर है, विमल नेगी मामले से यह साफ हो गया। कहा कि सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।