पढ़िए, रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मूहुर्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन का पर्व रविवार 10 अगस्त को मनाया जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी शिमला समेत प्रदेश भर में इस त्यौहार को लेकर खासा उत्साह है। मगर कौन सा मूहुर्त राखी बांधने के लिए शुभ है, इसका ध्यान रखना भी जरूरी है।
भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र का कहना है कि रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त दोपहर एक बजकर 38 मिनट से चार बजकर 26 मिनट तक है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार बजे से छह बजे तक राहु काल रहेगा। इस वक्त राखी न ही बांधे तो उचित रहेगा।
ये होगा शुभ मुहूर्त
ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन सबसे शुभ मुहूर्त दोपहर बाद दो बजकर नौ मिनट से लेकर तीन बजकर 49 मिनट तक है।
इस शुभ मुहूर्त में रक्षाबंधन से भाई से प्यार बढ़ेगा और भाई दीर्घायु और ऐश्वर्यशाली होगा। रक्षाबंधन श्रवण नक्षत्र में हो रहा है।
इसका स्वामी चंद्रमा है। जैसे चंद्रमा शीतलता, प्यार और मन का कारक है उसी शुभ मुहूर्त में रक्षा बंधन का पर्व मनाने से भाई बहन के विचारों में शीतलता और आपसी प्रेम बढ़ेगा।
बाजारों में बढ़ गई रौनक
इस त्योहार को लेकर शिमला समेत प्रदेश के अन्य शहरों के बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। हर बार की तरह इस बार भी कुछ नई किस्म की राखियां भी बाजार में आईं है।
हालांकि, महंगाई की मार इस त्योहार पर भी पड़ेगी लेकिन इसके बावजूद महिलाएं और युवतियां अपनी पसंद की राखियां ही खरीद रही हैं।
प्रदेश में रखाबंधन के दिन महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी।