फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   KNH patients can now go home on holidays

Shimla News: केएनएच में मरीज अब अवकाश के दिन जा सकेंगे घर

Tue, 17 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
KNH patients can now go home on holidays
अस्पताल में क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा शुरू, पहले छुट्टी के दिन डिस्चार्ज होने पर करना पड़ता था कार्य दिवस का इंतजार
विज्ञापन

मरीज के मोबाइल फोन पर आएगी भुगतान की रसीद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कमला नेहरू मातृ एवं शिशु अस्पताल (केएनएच) के मरीजों को अब सरकारी अवकाश के कारण डिस्चार्ज होने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कार्य दिवस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

मरीज अब छुट्टी के दिन भी अस्पताल में सभी तरह की पेमेंट जमा करवाकर डिस्चार्ज हो सकेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को लगातार पेश आने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान निकाल लिया है। इसके लिए मरीजों को क्यूआर कोड के माध्यम से पेमेंट जमा करवाने की सुविधा शुरू की है। वार्ड का नर्सिंग स्टाफ मरीज का डिस्चार्ज कार्ड तैयार करेगा। भर्ती मरीज के नाम से जो भी पेमेंट होगी मरीज उसे उपलब्ध करवाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर अदा कर सकती हैं। इसके बाद मरीज मोबाइल पर आने वाली रसीद की कॉपी दिखाकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकती हैं।
विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुुंदर सिंह नेगी माना कि डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की पेमेंट को क्यूआर कोड के माध्यम से लिए जाने की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए अस्पताल के खाते के सब अकाउंट के माध्यम से क्यूआर कोड की सुविधा देना शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय इस अस्पताल में पूरे प्रदेश से महिला मरीज उपचार और प्रसव करवाने के लिए भर्ती होती हैं। इन्हें कार्य दिवस पर ही डिस्चार्ज किया जाता रहा है। सरकारी अवकाश होने पर मरीजों और तीमारदारों को अगले दिन का इंतजार करना पड़ता था। अब क्यूआर कोड से पेमेंट जमा होने से मरीज छुट्टी ले सकते हैं, उन्हें इंतजार करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बी-ब्लॉक की लिफ्ट में बार-बार हो रही खराबी
केएनएच के बी ब्लॉक में लगी लिफ्ट के बार-बार खराब होने से मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। बीते रोज कुछ समय के लिए लिफ्ट में खराबी आई जिसे मंगलवार को ठीक कर दिया गया। इससे मरीजों, तीमारदारों को राहत तो मिली है लेकिन लोगों ने इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। लोगों ने कहा कि यह लिफ्ट बार-बार खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article