किसान निधि फर्जीवाड़ा: 128 सरकारी कर्मचारियों से 14.22 लाख की रिकवरी
किसान निधि फर्जीवाड़े में अब जिला प्रशासन ने रिकवरी करने के लिए कमर कस ली है। प्रशासन ने किसानों के हक का पैसा खाने वाले सरकारी कर्मियों की तहसील स्तर पर सूची बनाई है। दो करोड़ 52 लाख चार हजार रुपये में से जिला प्रशासन ने 14 लाख 22 हजार की रिकवरी भी कर ली है। अन्य कर्मियों से भी रिकवरी करने की तैयारी है। अभी तक कांगड़ा जिले में 128 सरकारी कर्मियों और करदाताओं ने राशि का भुगतान कर दिया है। इनमें 128 लोगों ने 676 किस्तों के 14 लाख 22 हजार रुपये प्रशासन के पास जमा करवाए हैं। रिकवरी के मामले में बैजनाथ तहसील सबसे आगे है। यहां अभी तक 36 सरकारी कर्मियोें और करदाताओं ने 195 किस्तों के चार लाख 60 हजार रुपये जमा करवाए हैं। कुछ तहसील ऐसी भी हैं, जिन्होंने अभी तक एक भी किस्त का भुगतान नहीं किया है।
किसान निधि फर्जीवाड़े में अभी तक 14 लाख 22 हजार की रिकवरी की गई है। यह पैसा सीधे केंद्र सरकार के खाते में जाएगा। रिकवरी अभियान आगे भी जारी रहेगा। तहसील स्तर पर किसानों का पैसा डकारने वाले सरकारी कर्मियों से रिकवरी का जा रही है। - राकेश कुमार प्रजापति, डीसी कांगड़ा
कहां, कितनों ने किया भुगतान
तहसील कुल लोग किस्तें राशि
बैजनाथ 36 195 4,60,000
पालमपुर 18 96 1,92,000
रक्कड़ 15 80 1,60,000
शाहपुर 13 68 1,36,000
जयसिंहपुर 9 42 84,000
धीरा 8 46 92,000
खुंडियां 8 41 82,000
हारचक्कियां 6 31 62,000
देरहागोपीपुर 6 31 62,000
फतेहपुर 4 18 36,000
नूरपुर 3 16 32,000
कुल 14,22,000
--