फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kisan credit card will now be used for animal husbandry and fisheries activities

Shima News: पशुपालन और मत्स्य गतिविधियों के लिए भी अब इस्तेमाल होगा किसान क्रेडिट कार्ड, बैठक में फैसला

Wed, 05 Apr 2023 07:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Apr 2023 07:46 PM IST
सार

प्रदेश में अब पशुपालन और मत्स्य गतिविधियों के लिए भी किसान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल होगा। केंद्र सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड का दायरा बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन
Kisan credit card will now be used for animal husbandry and fisheries activities
राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब पशुपालन और मत्स्य गतिविधियों के लिए भी किसान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल होगा। केंद्र सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड का दायरा बढ़ा दिया है। बुधवार को राजधानी शिमला में 167वीं राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूको बैंक के कार्यकारी निदेशक राजेंद्र कुमार साबू ने यह जानकारी दी। उन्होंने सभी बैंकों से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में भी किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलता रहेगा। बैठक के दौरान कार्यकारी निदेशक राजेंद्र कुमार साबू ने बैंक प्रतिनिधियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं लागू करने के निर्देश भी दिए। राज्य स्तरीय बैंकर समिति के संयोजक प्रदीप आनंद केशरी ने बताया कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने अपनी मौद्रिक नीति में मुद्रास्फीति को 4 फीसदी तक नीचे लाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाते हुए आरबीआई ने 8 फरवरी 2023 को रेपो दर में 25 बीपीएस की बढ़ोतरी की है, जो कुल मिलाकर 6.50 फीसदी है। हिमाचल प्रदेश की तीन तिमाहियों में अच्छे परिणाम सामने आए हैं। इन तीन तिमाहियों के दौरान विभिन्न बैंकों ने हिमाचल प्रदेश में 42 नई शाखाएं और 33 एटीएम खोले हैं। बैंकों की कुल जमा राशि में 9847 करोड़ रुपये और अग्रिम में 4,269 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। वार्षिक ऋण लक्ष्यों के तहत दिसंबर तिमाही तक बैंकों ने अपने कुल लक्ष्य 33,507 करोड़ में से 30,083 करोड़ (90 फीसदी) लक्ष्य पूरा किया है। इसमें से 19096 करोड़ (67 फीसदी) प्राइऑरटी सेक्टर और 10987 करोड़ (211 फीसदी) नॉन प्राइऑरटी सेक्टर लक्ष्यों को हासिल किया गया है। बैठक में प्रदेश सरकार के सचिव वित्त अक्षय सूद, क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिजर्व बैंक आरएस अमर, महाप्रबंधक नाबार्ड विवेक पठानिया सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed