Kangra News: राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में ओडिशा की कीर्ति ने 76 किलो भार वर्ग में जीता स्वर्ण पदक
युवा वर्ग में महाराष्ट्र की आनंदी सांग्ले ने स्वर्ण पदक और 10,000 रुपये और चंडीगढ़ की जसमीन कौर संधु ने कांस्य पदक और 6,000 रुपये की धनराशि प्राप्त की।
विस्तार
राष्ट्रीय स्तरीय खेलो इंडिया वुमन भारोत्तोलन प्रतियोगिता में नगरोटा बगवां की प्रज्ञा शर्मा ने वरिष्ठ वर्ग के 76 किलोग्राम भार वर्ग में चौथा स्थान और 8,000 रुपये, जूनियर वर्ग में रजत पदक और 10,000 रुपये और युवा वर्ग में रजत पदक और 8,000 रुपये की नकद धनराशि प्राप्त की। इसी स्पर्धा में ओडिशा की मागंती कीर्ति ने स्वर्ण पदक और 20,000 रुपये, उत्तर प्रदेश की ज्योति यादव ने रजत पदक और 15,000 रुपये, पं. बंगाल की श्वेता कुंदु ने कांस्य पदक और 12,000 रुपये, जूनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश की ज्योति यादव ने स्वर्ण पदक और 15,000 रुपये जीता है।
युवा वर्ग में महाराष्ट्र की आनंदी सांग्ले ने स्वर्ण पदक और 10,000 रुपये और चंडीगढ़ की जसमीन कौर संधु ने कांस्य पदक और 6,000 रुपये की धनराशि प्राप्त की। सीनियर वुमन 81 किलोग्राम भारवर्ग में तमिलनाडु की ओविया ने स्वर्ण पदक और 20,000 रुपये, मणिपुर की डब्ल्यू सपना देवी ने रजत पदक और 15,000 रुपये तमिलनाडु की आरपी कीरथाना ने कांस्य पदक और 12,000 रुपये जीते। जूनियर वर्ग में तमिलनाडु की ओविया ने स्वर्ण पदक और 15,000 रुपये, पंजाब की हिना ने रजत पदक और 10,000 रुपये, मणिपुर की डब्ल्यू सपना देवी ने कांस्य पदक और 8,000 रुपये युवा वर्ग में तमिलनाडु की ओविया ने स्वर्ण पदक और 10,000 रुपये, पंजाब की हिना ने रजत पदक और 8,000 रुपये, तमिलनाडु की आरपी कीरथाना ने कांस्य पदक और 6,000 रुपये की नकद धनराशि प्राप्त की।
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में भूमि ने जीता स्वर्ण पदक नोएडा में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगी भाग
इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर की भूमि राणा ने 49 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक पाया। भूमि राणा 19 से 25 मार्च को नोएडा में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। भूमि हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पहले वह राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में अंडर-17 में भी भाग ले चुकी हैं। उन्होंने उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दिया है।