फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kiratpur Nerchowk Fourlane ready from Jagatkhana to Bhavna, Gadkari is reviewing every day

Kiratpur-Nerchowk Fourlane: जगातखाना से भावना तक फोरलेन तैयार, गडकरी हर दिन कर रहे समीक्षा

Sun, 30 Apr 2023 10:54 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 Apr 2023 10:54 AM IST
सार

बिलासपुर के जगातखाना से मंडी के भावना तक लगभग तैयार हो चुका है। इस फोरलेन कार्य की केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हर दिन समीक्षा कर रहे हैं। निर्माण कार्य के पूरा होते ही नितिन गडकरी उद्घाटन की तिथि देंगे।

विज्ञापन
Kiratpur Nerchowk Fourlane ready from Jagatkhana to Bhavna, Gadkari is reviewing every day
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन - फोटो : संवाद

विस्तार

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन बिलासपुर के जगातखाना से मंडी के भावना तक लगभग तैयार हो चुका है। इस फोरलेन कार्य की केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हर दिन समीक्षा कर रहे हैं। निर्माण कार्य के पूरा होते ही नितिन गडकरी उद्घाटन की तिथि देंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने फोरलेन को एनएच-154 का नाम दिया है। अभी फोरलेन का जगातखाना से गरामोड़ा तक करीब दो प्रतिशत काम ही बाकी रहा है। इस हिस्से में दो मेजर ब्रिज का कार्य अंतिम चरण में है। सभी टनल में लाइट लगाने और मार्किंग का काम भी चल रहा है, जो आगामी पांच दिन में पूरा हो जाएगा। भवाना और तुन्नू टनल यातायात के लिए खोल दी गई है। जबकि, फोरलेन की दूसरी बड़ी टीहरा टनल भी 10 दिन के भीतर यातायात के लिए खोल दी जाएगी। फोरलेन की इस टनल बनाने में सबसे अधिक दिक्कत हुई है।

विज्ञापन


इस टनल के निर्माण के दौरान एक कामगार की मलबे में दबने से मौत हो गई थी। वहीं, फोरलेन पर 1260 मीटर लंबी टिहरा टनल एकमात्र ऐसी टनल है जो बिल्कुल सीधी है। इसके एक छोर से दूसरा छोर दिखाई देता है, जबकि अन्य चार टनल की बीच हल्के मोड़ हैं। टीहरा टनल के खुलते ही जगातखाना से भावना तक यातायात पूरी तरह से बहाल हो जाएगा। हालांकि, अभी भी जगातखाना से भवाना तक वाहन फोरलेन से जा रहे हैं, लेकिन बीच में टिहरा टनल बंद होने से वाहनों को डैहर संपर्क मार्ग से बलोह तक जाना पड़ रहा है। बलोह से वाहन एक बार फिर फोरलेन से जुड़ जाते हैं। वहीं, एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार फोरलेन के जगातखाना से गरामोड़ा के हिस्से को भी 15 मई तक यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के उद्घाटन की अभी तिथि निर्धारित नहीं हुई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी फोरलेन कार्य की हर दिन समीक्षा कर रहे हैं। जब कार्य पूरा होने को होगा तो केंद्रीय मंत्री उद्घाटन की तिथि तय करेंगे। फोरलेन का सिर्फ दो प्रतिशत कार्य बचा है, जिसे जल्द से जल्द से पूरा करने की कोशिश की जा रही है।- वरुण चारी, निदेशक, किरतपुर-नेरचौक फोरलेन।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed