फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   kiratpur nerchowk four lane irregularity in Land acquisition mutation DC kullu probe the case

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन: इंतकाल में अनियमितता पर कार्रवाई के आदेश

Sat, 20 May 2023 09:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 20 May 2023 09:52 AM IST
सार

प्रधान सचिव राजस्व सरकार हिमाचल प्रदेश ने फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के शिकायत पत्र पर उचित एवं आवश्यक कार्रवाई करने के डीसी कुल्लू को आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
kiratpur nerchowk four lane irregularity in Land acquisition mutation DC kullu probe the case
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन - फोटो : संवाद

विस्तार

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के भूमि अधिग्रहण के इंतकाल के समय मंडी से कुल्लू तक भू-मालिकों को सूचित किए बिना ही प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव राजस्व ने कुल्लू उपायुक्त को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट और कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं। उपरोक्त आदेशों की पुष्टि संयुक्त सचिव राजस्व सरकार हिमाचल के बलवान चंद ने अपने कार्यालय के पत्र संख्या रेव.डीजी 7-1/2019-1 में की है।

विज्ञापन


प्रधान सचिव राजस्व सरकार हिमाचल प्रदेश ने फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के शिकायत पत्र पर उचित एवं आवश्यक कार्रवाई करने के डीसी कुल्लू को आदेश दिए हैं। उपरोक्त आदेशों की एक प्रतिलिपि फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के महासचिव को भेजकर कार्रवाई से अवगत करवाने को भी कहा है। फोरलेन समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा ने प्रमाणों सहित शिकायत की थी कि निर्माणाधीन किरतपुर-मनाली फोरलेन भूमि अधिग्रहण में एक्ट-1954 की धारा 35(3) (7) की कथित उल्लंघन हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परियोजना में हुए भूमि अधिग्रहण में जिस भूमि को संबंधित तहसीलदारों ने केंद्र सरकार के नाम दर्ज व तस्दीक किया है, उन्होंने नियमों की अनुपालना नहीं की। हितधारकों को नियमानुसार सूचित कर उसकी शिनाख्त अंगूठा/हस्ताक्षर करवाना, अगर कोई आपत्ति हो तो उसको दर्ज करने/सुनने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने राज्य सरकार से कार्रवाई के लिए निश्चित समय सीमा तय करने का आग्रह किया है। कोताही बरतने वाले इन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है, ताकि राजस्व रिकॉर्ड तारीख मुकम्मल रखी जा सके। अगर समिति की शिकायत पर समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई तो समिति उच्च न्यायालय में जाने को विवश होगी। इसमें समिति को जो भी नुकसान होगा, उसके लिए जिम्मेवार अधिकारी उत्तरदायी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed