{"_id":"60335ba78ebc3ee9171ab59d","slug":"kiratpur-ner-chowk-four-lane-project-ten-kilometer-alignment-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन: बिना मंजूरी एक और जगह बदल दी 10 किलोमीटर अलाइनमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन: बिना मंजूरी एक और जगह बदल दी 10 किलोमीटर अलाइनमेंट
Mon, 22 Feb 2021 12:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की भूमि अधिग्रहण इकाई ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के लिए केंद्र की अनुमति के बिना ही करीब 10 किलोमीटर अलाइनमेंट प्लान में बदलाव कर दिया है। मंजूर प्लान को बदलने के बाद नए सर्वे में 30 बीघा निजी जमीन को शामिल किया गया है। अब आरोप लग रहा है कि चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए अलाइनमेंट में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है। मैहला से पट्टा तक पुराने अलाइनमेंट प्लान में बदलाव किया गया है, जिसमें अब लोगों की 30 बीघा के करीब निजी भूमि को शामिल किया गया है। एनएचएआई के अलाइनमेंट प्लान के पुराने सर्वे में टनलों के ऊपर की अधिकृत वन भूमि रिकॉर्ड में शामिल ही नहीं थी, जबकि नए सर्वे में 60 बीघा दर्ज है।
विज्ञापन
एनएचएआई की भू अधिग्रहण इकाई के तहसीलदार अजीत कुमार वर्मा ने डीएफओ बिलासपुर को दी रिपोर्ट पत्र संख्या 1141-1144 में बताया है कि अब उक्त क्षेत्र की वन भूमि पर 12.2250 हेक्टेयर की जगह अब 6.4700 हेक्टेयर पर ही फोरलेन का निर्माण होगा। लेकिन बड़ी बात यह है कि यह बदलाव एनएचएआई ने बिना केंद्र सरकार की अनुमति के ही कर दिया है।
विज्ञापन
चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए अलाइनमेंट में बदलाव किया गया है। रूट को निजी भूमि में बदलने की पुष्टि भी हो गई है। - मदन लाल शर्मा, फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के महासचिव
अलाइनमेंट के पुराने सर्वे में बदलाव किया गया है। शुरू में जो सर्वे हुआ था, वहां से सड़क नहीं निकल सकती है। इस वजह से वहां से टनल निकाली गई लेकिन वह रिकॉर्ड केंद्र सरकार के पास जमा नहीं करवाया गया था। बिना केंद्र की अनुमति के ही इस प्लान में अब बदलाव हुआ है। नए सर्वे में करीब 30 बीघा निजी भूमि को शामिल किया गया है। बदले गए प्लान की फाइल वन विभाग को भेजी गई है। - अजीत कुमार, एनएचएआई के भू अधिग्रहण इकाई के तहसीलदार
इससे पहले भी हुआ है अलाइनमेंट में बदलाव
फोरलेन में इससे पहले भी केंद्र की अनुमति के बिना अलाइनमेंट में बदलाव हुआ है। इसमें श्रीनयना देवी जी के सुन्हन में बड़े स्तर पर बदलाव हुआ है। इसकी अभी तक कोई जांच नहीं हो पाई है। झंडूता हलके की धराड़ सानी, म्हरोइयां, बैहना जट्टा, भगेड़, अमरसिंहपुरा में टीहरा टनल के अलाइनमेंट में भी बदलाव हुआ है। टनल नंबर चार के आगे मंडी सीमा व बरमाणा सीमेंट फैक्ट्री को दिए गए लिंक का एनएचएआई के पास रोड अलाइनमेंट प्लान ही उपलब्ध नहीं है।