फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kiratpur Manali Fourlane: The movement of vehicles will remain closed at night from Mandi to Pandoh, know the

Kiratpur Manali Fourlane: मंडी से पंडोह तक फोरलेन पर रात को बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही, जानें वजह

Sat, 27 May 2023 09:39 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 May 2023 09:39 AM IST
सार

उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि फोरलेन सड़क बिंद्रावणी से सात मील तक के पैच में पहाड़ी की कटिंग की जा रही है। कटिंग में हो रही कठिनाई के कारण निर्माण कंपनी ने रात के समय काम करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Kiratpur Manali Fourlane: The movement of vehicles will remain closed at night from Mandi to Pandoh, know the
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी से किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी से पंडोह तक यातायात 21 जून तक रात साढ़े 12 बजे से सुबह साढ़े 3 बजे तक बंद रहेगा। रोजाना रात साढ़े 12 बजे से सुबह साढ़े 3 बजे तक यह व्यवस्था 21 जून तक जारी रहेगी। शुक्रवार रात से प्रशासन ने इस व्यवस्था को लागू कर दिया है। इस दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए विकल्प मार्गों को निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


इस अवधि के दौरान मनाली की ओर जाने वाले यातायात को कटिंडी वाया कटौला मार्ग से रवाना किया जाएगा और पंडोह की तरफ से आने वाले वाहनों को गोहर वाया चैलचौक की तरफ रवाना किया जाएगा। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि फोरलेन सड़क बिंद्रावणी से सात मील तक के पैच में पहाड़ी की कटिंग की जा रही है। कटिंग में हो रही कठिनाई के कारण निर्माण कंपनी ने रात के समय काम करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


बता दें कि मंडी से पंडोह के बीच चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य के चलते सुबह सायं पर्यटक वाहनों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। मार्ग पर बार-बार भूस्खलन होने पर यात्रियों को वाहनों में ही रात और दिन को कई घंटों तक भूखे प्यासे रहना पड़ता है। ऐसे में प्रशासन की ओर से छोटे वाहनों को कटौला वाया कुल्लू के रास्ते और कुल्लू से आने वाले वाहनों को गोहर वाया चैलचौक के रास्ते रवाना किया जाता रहा है। प्रशासन व निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने निर्णय लिया है कि 21 जून तक रात साढ़े बारह बजे से सुबह साढ़े तीन बजे तक मंडी से पंडोह तक यातायात को पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed