फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kiratpur manali fourlane damaged part design will be prepared MOU with IIT Mandi

Mandi News: किरतपुर-मनाली फोरलेन के क्षतिग्रस्त हिस्से का नए तरीके से बनेगा डिजाइन, आईआईटी के साथ होगा एमओयू

Fri, 13 Oct 2023 11:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 Oct 2023 11:22 AM IST
सार

किरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट का काम जून 2024 तक पूरा किया जाना था, लेकिन अब इस कार्य को पूरा होने में कम से कम दो वर्षों का अतिरिक्त समय लगेगा।

विज्ञापन
Kiratpur manali fourlane damaged part design will be prepared MOU with IIT Mandi
मंडी-मनाली के बीच क्षतिग्रस्त फोरलेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से अहम किरतपुर-मनाली फोरलेन के क्षतिग्रस्त भाग का नए सिरे से डिजाइन बनाया जाएगा। हर चीज को ध्यान में रखते हुए डिजाइन में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आईआईटी के साथ एमओयू साइन किया जा रहा है। एमओयू को साइन करने के बाद इसके नए डिजाइन पर काम शुरू होगा।

विज्ञापन


इसी आधार पर इसकी डीपीआर बनाकर मंजूरी के लिए मंत्रालय को भेजी जाएगी। मंडी से मनाली तक भारी बारिश, बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं के कारण फोरलेन को ज्यादा नुकसान पहुंचा। कहीं-कहीं पर तो फोरलेन का नामोनिशान ही मिट गया है। ऐसे में अब यहां पर फोरलेन को उसके मौजूदा स्थान पर फिर से बना पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन


किरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट का काम जून 2024 तक पूरा किया जाना था, लेकिन अब इस कार्य को पूरा होने में कम से कम दो वर्षों का अतिरिक्त समय लगेगा। किरतपुर से मनाली तक 190 किलोमीटर के भाग पर मंडी से मनाली के बीच फोरलेन को भारी क्षति पहुंची है। यहां पर 20 किलोमीटर के भाग में फोरलेन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से करीब 11 किमी के भाग को रिस्टोर कर लिया है जबकि 9 किमी के भाग को ठीक करना बाकी है। यह कार्य प्रगति पर है। एनएचएआई की चार सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम यहां का दौरा करके गई है और उन्होंने प्राथमिक रिपोर्ट में कुछ सुझाव दिए हैं। इन सुझावों पर भी आईआईटी के साथ होने वाले एमओयू के तहत ही कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed