{"_id":"5b475be34f1c1bae288b61ad","slug":"kinner-kailash-sacred-journey-will-start-from-august-first-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन से शुरू होगी किन्नर कैलाश पवित्र यात्रा, श्रद्धालुओं के लिए रहेगी ये व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन से शुरू होगी किन्नर कैलाश पवित्र यात्रा, श्रद्धालुओं के लिए रहेगी ये व्यवस्था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नर कैलाश पवित्र यात्रा का शेड्यूल तय हो गया है। किन्नर कैलाश पवित्र यात्रा 1 से 11 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के दौरान तांगलिंग गांव में स्वागत द्वार बनाया जाएगा और श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
तांगलिंग बेस कैंप और गणेश पार्क के पास कैंप लगाकर श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। चिह्नित स्थानों पर पुलिस और होम गार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे। जगह-जगह कूड़ेदान लगाए जाएंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
वीरवार को उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ में सहायक आयुक्त-उपायुक्त सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक के दौरान यात्रा कमेटी का गठन भी किया गया। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कल्पा को कमेटी का अध्यक्ष जबकि मुख्य
विज्ञापन
चिकित्सा अधिकारी, वन मंडल अधिकारी, तहसीलदार कल्पा, उप पुलिस अधीक्षक रिकांगपिओ, अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, कमांडेंट होम गार्ड एवं अग्निशमन अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।