फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kinnaur Runang Khadd Flash Flood national highway five blocked

Kinnaur Flash Flood: देर शाम रूनंग खड्ड में आई बाढ़, नेशनल हाईवे-5 बंद

Sun, 25 Sep 2022 08:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 25 Sep 2022 08:50 PM IST
सार

किन्नौर जिले में पिछले 15 दिन से लगातार बारिश होने से रविवार देर शाम को अचानक रूनंग खड्ड में बाढ़ आ गई। इससे एनएच बंद हो गया।

विज्ञापन
Kinnaur Runang Khadd Flash Flood national highway five blocked
रूनंग खड्ड में आई बाढ़। - फोटो : संवाद

विस्तार

किन्नौर जिले की रूनंग खड्ड में रविवार देर शाम करीब 7:30 बजे बाढ़ आने से  एनएच -5 पूरी तरह से बंद हो गया। एनएच बंद होने से रिकांगपिओ से रामपुर, शिमला और शिमला से रिकांगपिओ की ओर आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही को किन्नौर प्रशासन ने पूरी तरह से रोक दिया है।

विज्ञापन


शिमला और रामपुर से आने वाली वाहनों के चालकों को टापरी में रुकने के लिए कहा गया है ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। गौरतलब है कि किन्नौर जिले में पिछले 15 दिन से लगातार बारिश होने से रविवार देर शाम को अचानक रूनंग खड्ड में बाढ़ आ गई। इससे एनएच बंद हो गया। अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।  रूनंग खड्ड के पास बाढ़ आने से रिकांगपिओ से रामपुर और शिमला के लिए सपंर्क पूरी तरह से कट गया है। 
विज्ञापन


उधर, एसडीएम भावानगर बिमला वर्मा ने बताया कि रूनंग खड्ड में अचानक देर शाम को बाढ़ आने से राष्ट्रीय उच्च मार्ग बंद हो गया। प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा की मद्देनजर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। अब तक बाढ़ से किसी प्रकार के जानमाल की नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सोमवार सुबह राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता मोहन मेहता ने बताया कि सड़क पर मलबा और पत्थर  गिरने से एनएच बंद हो गया। अंधेरे और तेज बारिश में सड़क खोलना मुश्किल है। सुबह एनएच को बहाल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed