फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kinnaur nigulsari landslide NH 5 Blocked restoration work continues

Kinnaur Landslide NH: एनएच बहाली में तेजी, आरओसी मशीन से काटी जा रही हैं चट्टानें

Mon, 11 Sep 2023 12:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Sep 2023 12:33 PM IST
सार

निगुलसरी में करीब 400 मीटर सड़क ढह गई है। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी मौके पर सड़क बहाली के लिए स्वयं मौके पर उपस्थित होकर कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं।

विज्ञापन
kinnaur nigulsari landslide NH 5 Blocked restoration work continues
किन्नौर जिले के निगुलसरी में एनएच बहाल करने में लगी रॉक कटिंग मशीन। - फोटो : संवाद

विस्तार

किन्नौर जिले की 73 पंचायतों का संपर्क बीते तीन दिन से कटा हुआ है। निगुलसरी में ध्वस्त हुए करीब 400 मीटर नेशनल हाईवे को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर चलाया गया है। वहीं मार्ग बहाली के कार्य में तेजी लाने के लिए अब मौके पर उच्च तकनीक से लैस आरओसी (रॉक कटिंग मशीन) मशीनों को सड़क बहाली में तैनात कर दिया है। वहीं सड़क बहाली में तेजी लाने के लिए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी दूसरे दिन भी डटे रहे।

विज्ञापन


लूहरी परियोजना निर्माण में जुटी पटेल इंजीनियरिंग कंपनी और भारतीय सेना से सामंजस्य स्थापित कर आरओसी मशीनें उपलब्ध करवाई हैं। इससे मार्ग की बहाली कार्य में तेजी आएगी और हाईवे को जल्द खोला जा सकेगा। गौर हो कि निगुलसरी में करीब 400 मीटर सड़क ढह गई है। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी मौके पर सड़क बहाली के लिए स्वयं मौके पर उपस्थित होकर कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके साथ ही बहाली कार्य के लिए मशीनरी और उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहे हैं।
विज्ञापन


जगत सिंह नेगी ने गत दिवस पटेल इंजीनियरिंग लूहरी प्रोजेक्ट और भारतीय सेना पूह से सामंजस्य स्थापित कर उच्च तकनीक की आरओसी मशीनें मंगवाई। यह मशीनें गत दिवस से बहाली के कार्य में सुचारू रूप से कार्य कर रही हैं। कहा कि आरओसी मशीनों की कार्यकुशलता काफी बेहतर है। इससे अवरुद्ध मार्ग को जल्द बहाल करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed