फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kinnaur: NH 505 remained disrupted for 21 hours due to landslide in Yangthang Zero Kainchi.

किन्नौर: यंगथंग जीरो कैंची में भूस्खलन से 21 घंटे बाधित रहा एनएच-505

Sat, 16 Mar 2024 06:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पूह (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूह (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Mar 2024 06:15 PM IST
सार

शुक्रवार देर शाम को एनएच पर ऊपरी पहाड़ी में भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया, जिसके कारण हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Kinnaur: NH 505 remained disrupted for 21 hours due to landslide in Yangthang Zero Kainchi.
यंगथंग जीरो कैंची में भूस्खलन - फोटो : संवाद

विस्तार

पूह खंड के यंगथंग जीरो कैंची में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-505 पर यातायात 21 घंटे ठप रहा। शुक्रवार देर शाम को एनएच पर ऊपरी पहाड़ी में भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया, जिसके कारण हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार दोपहर करीब 1:00 मार्ग बहाल हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली। मार्ग बहाल होते ही नाको, काजा-स्पीति की ओर वाहन गए। यंगथंग जीरो कैंची में शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे एनएच-505 पर अचानक ऊपरी पहाड़ी से चट्टाने गिरीं। इसके कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं।

विज्ञापन


लोग मार्ग बहाल होने का इंतजार करते रहे। सूचना मिलते ही शनिवार सुबह सीमा सड़क संगठन समदु के ओसी राजकुमार प्रकाश, सहायक अभियंता आरवीके मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता योगश कुमार और कपिल कुमार मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया। मार्ग बहाल होते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। यंगथंग, नाको, मलिंग, समदु, ताबो और काजा-स्पीति की ओर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। उधर, सीमा सड़क संगठन समदु के ओसी राजकुमार प्रकाश ने कहा कि पहाड़ी में भूस्खलन होने के कारण एनएच बाधित रहा। इसको अब यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed