{"_id":"634c05fc6988840efe56385d","slug":"kinnaur-news-blast-in-tunnel-one-majdoor-died-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर: बिजली प्रोजेक्ट की फ्लशिंग टनल में एयर ब्लास्ट, एक कामगार की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर: बिजली प्रोजेक्ट की फ्लशिंग टनल में एयर ब्लास्ट, एक कामगार की मौत, तीन घायल
Sun, 16 Oct 2022 07:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 16 Oct 2022 07:20 PM IST
सार
एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि बिजली प्रोजेक्ट की फ्लशिंग टनल में एयर ब्लास्ट होने से एक कामगार की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बिजली प्रोजेक्ट की फ्लशिंग टनल में एयर ब्लास्ट होने से एक कामगार की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायल रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हादसा शनिवार सुबह 6:00 बजे हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) कंपनी के लिए निर्माणाधीन बिजली प्रोजेक्ट शोंगटोंग में हुआ। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन
एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिजली प्रोजेक्ट का निर्माण कर रही पटेल कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। वहीं, मृतक गंगाराम निवासी अरसू तहसील निरमंड, जिला कुल्लू का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा तीन घायल मजदूरों सतीश कुमार निवासी निरमंड जिला कुल्लू, पवन प्रजापति जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश आर फुलजैमस डेडू निवासी झारखंड को रिकांगपिओ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद खनेरी अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने कंपनी के खिलाफ धारा 336, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उधर, पटेल कंपनी के एचआर संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत राशि दे दी है और अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।