{"_id":"61155a288ebc3e794d20fe61","slug":"kinnaur-landslide-update-new-plan-of-rescue-operation-sniffer-dogs-arrived-road-is-being-built-to-transport-machines","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर: बचाव अभियान का नया प्लान तैयार, शिमला से पहुंचे खोजी कुत्ते, मशीनों को पहुंचाने के लिए बना रहे सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर: बचाव अभियान का नया प्लान तैयार, शिमला से पहुंचे खोजी कुत्ते, मशीनों को पहुंचाने के लिए बना रहे सड़क
Fri, 13 Aug 2021 11:57 AM IST
Krishan Singh
धर्मेंद्र सिंह बोज्ञाटो, अमर उजाला, निगुलसरी (किन्नौर)
धर्मेंद्र सिंह बोज्ञाटो, अमर उजाला, निगुलसरी (किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:57 AM IST
सार
एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि दूसरे दिन सर्च ऑपरेशन के दौरान खोजी दल ने चार शव बरामद किए हैं, जिनमें से तीन का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर बचाव अभियान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसरी हादसे में मलबे में दबे लोगों को खोजना जिला प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। बार-बार पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। मलबे में 16 के करीब लोगों के दबे होने की आशंका है। बचाव दल को मलबे में दबे लोगों को तलाशने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अब प्रशासन और पुलिस ने मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए नया प्लान तैयार किया है। शिमला से तीन स्नीफर कुत्ते मंगवाए गए हैं। इसके अलावा रूपी लिंक रोड पर दुमती से 200 मीटर ऊपर खड़ी चड़ाई में सड़क बना कर दो जेसीबी मशीन की सहायता से मलबे को हटाया जाएगा। इससे पहले बचाव दल ने ड्रोन कैमरे की सहायता से चारों तरफ मलबे में दबे लोगों की खोजबीन की, लेकिन चार शव बरामद करने में ही कामयाबी प्राप्त हुई।
विज्ञापन
उधर, एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि दूसरे दिन सर्च ऑपरेशन के दौरान खोजी दल ने चार शव बरामद किए हैं, जिनमें से तीन का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सर्च ऑपरेशन में आ रही दिक्कतों को देखकर शिमला से स्नीफर डॉग मंगवाए गए हैं, जो भावानगर पहुंच चुके हैं। इनकी सहायता से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग में पहाड़ी से गिरने के खतरे को देखते एनएच पांच को रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश, विक्रमादित्य समेत चार कांग्रेस विधायक पहुंचे
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह, विधायक रामपुर नंद लाल और रोहडू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा टनास्थल का दौरा करने पहुंचे और अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायकों ने हादसे में लापता लोगों के परिजनों को ढांढस भी बंधाया।
इनके शव हुए बरामद
वीरवार को मलबे से भूपेंद्र सिंह, कफोर चौरा, निवासी किन्नौर, लक्षमण थापा नेपाल मूल और हुकम राम नालागई, तहसील निरमंड जिला कुल्लू का शव बरामद किया गया है।