{"_id":"66ab9c868864061296067e66","slug":"kinnaur-kailash-yatra-started-with-the-chants-of-bhole-a-batch-of-427-devotees-left-on-the-first-day-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kinnaur Kailash Yatra 2024: भोले के जयकारों के साथ किन्नौर-कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 427 श्रद्धालु रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kinnaur Kailash Yatra 2024: भोले के जयकारों के साथ किन्नौर-कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 427 श्रद्धालु रवाना
Thu, 01 Aug 2024 08:04 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 01 Aug 2024 08:04 PM IST
सार
किन्नौर-कैलाश यात्रा एक अगस्त से शुरू हो गई है। 19,850 फीट की ऊंचाई पर स्थित किन्नौर-कैलाश यात्रा के लिए सुबह छह बजे पोवारी पंचायत प्रधान भूपेंद्र सिंह नेगी ने पहला जत्था रवाना किया। इसमें 427 श्रद्धालु हैं। यात्रा 26 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन
किन्नौर-कैलाश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल की पवित्र एवं कठिन यात्राओं में शुमार किन्नौर-कैलाश यात्रा वीरवार से शुरू हो गई। भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालु महादेव के दर्शन के लिए रवाना हुए। जिला प्रशासन और यात्रा संचालन कमेटी ने यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
19,850 फीट की ऊंचाई पर स्थित किन्नौर-कैलाश यात्रा के लिए सुबह छह बजे पोवारी पंचायत प्रधान भूपेंद्र सिंह नेगी ने पहला जत्था रवाना किया। इसमें 427 श्रद्धालु हैं। यात्रा 26 अगस्त तक चलेगी। श्रद्धालु शनिवार को किन्नौर-कैलाश स्थित भोले के शिवलिंग की पूजाअर्चना कर लौटेंगे। सवेरे तांगलिंग के राम मंदिर भंडारा स्थल से भक्तों ने भगवान शिव के जयकारों के साथ किन्नौर कैलाश के लिए रवानगी की। सुरक्षा के लिहाज से 34 जवान जगह-जगह तैनात हैं। यात्रा के पहले पड़ाव तांगलिंग राम मंदिर भंडारा स्थल, गणेश पार्क और गुफा के पास श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं। उल्लंघन करने नियमानुसार जुर्माने का भी प्रावधान है। किन्नौर-कैलाश जाने वाले यात्री 26 अगस्त से पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालुओं को मेडिकल दस्तावेज भी जमा करने होंगे।
विज्ञापन
यात्रा के पहले दिन 427 श्रद्धालु यात्रा पर रवाना हुए हैं। सभी यात्रियों के ठहरने और खाने-पीने के उचित प्रबंध किए हैं। यात्रा को सुचारु रूप से चलाने के लिए सुरक्षा बल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तीन जगह तैनात की गई हैं- डॉ. शशांक गुप्ता, एसडीएम कल्पा