{"_id":"5f7c79fa2103fa4b966d6ce6","slug":"kinnaur-dgp-kundu-discusses-with-itbp-and-army-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर: डीजीपी कुंडू ने आईटीबीपी और सेना के जवानों से की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर: डीजीपी कुंडू ने आईटीबीपी और सेना के जवानों से की चर्चा
Wed, 07 Oct 2020 11:19 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन से लगती सीमा वाले इलाकों के दौरे पर निकले पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने मंगलवार को किन्नौर के सीमांत क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल सेना और पुलिस अधीक्षकों के साथ मिलकर सीमावर्ती क्षेत्रों का जायजा लिया और उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने किन्नौर के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल आर्मी और पुलिस अधीक्षकों से सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर गहनता से चर्चा की।
विज्ञापन
वहीं, दौरे के दौरान उन्होंने सीमावर्ती पुलिस थानों, चौकियों और बैरियरों का औचक निरीक्षण भी किया। सीमावर्ती क्षेत्रों सुमरा, शलखर, नमज्ञा, डुबलिंग, नाको, चांगोए हांगो, पूह, टापरी, भावानगर और चौरा का दौरा किया। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि डीजीपी लाहौल और किन्नौर के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करने के बाद वापस चले गए हैं।
विज्ञापन